फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers' strike continues in the Mini Secretariat, today the effigy of the Prime Minister will be burnt

लघुसचिवालय पर पक्का मोर्चा के किसानों का धरना जारी, आज फूंकेंगे प्रधानमंत्री का पूतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Farmers' strike continues in the Mini Secretariat, today the effigy of the Prime Minister will be burnt
लघुसचिवालय में धरनास्थल पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते किसान। - फोटो : Sirsa
लघु सचिवालय में किसानों का धरना जारी, आज फूंकेंगे प्रधानमंत्री का पुतला
विज्ञापन

सिरसा। खराब हुई फसल का मुआवजा, सिंचाई पानी का समय बढ़ाने, ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने की मांग को लेकर किसानों ने पक्का मोर्चा लगा दिया है। रविवार को किसानों ने धरनास्थल पर नारेबाजी कर रोष जताया। अब सोमवार को धरनास्थल पर विश्वासघात दिवस मनाया जाएगा। किसानों की ओर से प्रधानमंत्री का पुतला भी फूंका जाएगा।

धरने पर किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंच रहे हैं। किसानों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मान लेती, तब तक उनका यह पक्का मोर्चा यहां से नहीं हटेगा। सोमवार को लघु सचिवालय पर किसानों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकेंगे। पक्का मोर्चा पर मौजूद किसानों का कहना है कि जो किसान यहां पर पहुंच रहे हैं, वे यहीं पर मांगे नहीं माने जाने तक वापस अपने घर नहीं लौटेंगे। किसानों के लिए पक्का मोर्चा पर ही लंगर की व्यवस्था की गई है। भीषण सर्दी के बावजूद किसान रात को भी धरनास्थल पर ठहरे। धरनास्थल पर आसपास के गांवों के करीब 300 किसान मौजूद रहे। इस दौरान किसान नेता प्रहलाद भारूखेड़ा, लक्खा सिंह, बलवंत सिंह, सतपाल सिंह, गुरनाम सिंह, जग्गा सिंह, राम सिंह, जसपाल सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये हैं किसानों की मुख्य मांगें
-गुलाबी सूंडी से खराब हुई नरमा की फसल का मुआवजा दिया जाए व बीते वर्षों की बीमा क्लेम राशि दी जाए।
-नहरें 15 दिन तक चलाई जाए।
-जिन लोगों की बुढ़ापा पेंशन बंद की गई है उसे दोबारा बहाल किया जाए।
-किसानों के ट्यूबवेल कनेक्शन जारी किए जाएं।
-सोलर पंप के लिए पक्के खाल बनाने व फव्वारा सिस्टम की शर्तों को हटाया जाए।
-किसानों को पर्याप्त यूरिया खाद उपलब्ध करवाई जाए।
-बंद पड़े शैक्षणिक संस्थानों को खोला जाए व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पीटीआई अध्यापकों की मांगों को पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed