फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers stopped the work of Bharatmala NH 754

किसानों ने भारतमाला एनएच 754 का कार्य रुकवाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Farmers stopped the work of Bharatmala NH 754
भारतमाला एनएच 754 का कार्य रुकवाने को लेकर प्रदर्शन करते किसान। संवाद - फोटो : Sirsa
गोरीवाला। भारतमाला एनएच 754 के नेशनल हाईवे का शुक्रवार को डबवाली के 9 गांव के किसानों ने शेरगढ़ के पास विरोध किया। किसानों ने उपमंडल कार्यालय में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम राजेश पूनिया को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक किसानों की मांगों को नहीं माना जाता, किसी भी सूरत में कार्य शुरू नहीं करने देंगे। ज्ञापन में किसानों ने कहा अगर सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है तो 9 गांव के किसानों को इच्छा मृत्यु दे दें।
विज्ञापन

किसान नेता राकेश फगोड़िया व दया राम ने बताया कि पंजाब के अमृतसर से वाया हरियाणा, राजस्थान, गुजरात तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। जिसमें डबवाली के 9 गांव की भूमि राज्य व केंद्र की सरकार कौड़ियों के भाव अधिग्रहण कर रही है। किसान लगातार तीन साल से मुख्य मांग बाजार भाव से 4 गुना मुआवजा, रास्ते व खाल की व्यवस्था, खेतों में बने मकानों का उचित मुआवजा रोड के दोनों साइड लिंक रोड बेश कीमती पेड़ों का उचित मुआवजा की मांग को लेकर संघर्षरत हैं। लेकिन राज्य व केंद्र की सरकार किसानों की जायज मांग को सुनने की बजाय एनएचआई को जबरन खेतों में घुसाने का काम कर रही है। किसानों ने जबरदस्त विरोध करते हुए पहले भी डबवाली के गांव अलीकां, चौटाला में दो बार कार्य रुकवाया है। शुक्रवार को गांव शेरगढ़ में एनएचआई के कर्मचारियों व ठेकेदार ने जबरन खेतों में घुसने का प्रयास किया। लेकिन सूचना मिलते ही 9 गांव के किसान सैकड़ों की संख्या में इकट्ठे हुए व जोरदार विरोध करते हुए एनएचआई का काम रुकवा दिया। आक्रोशित किसान इकट्ठे होकर उपमंडल कार्यालय में प्रदर्शन किया। एनएचआई वापस जाओ, मुआवजा लेंगे एक करोड़ तब निकलेगा यह रोड, हरियाणा की गठबंधन भाजपा सरकार मुर्दाबाद, केंद्र सरकार मुर्दाबाद, इंकलाब जिंदाबाद जैसे जोरदार नारों के साथ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

किसानों ने एसडीएम राजेश पूनिया को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक किसानों की मांगों को नहीं माना जाता किसी भी सूरत में कार्य शुरू नहीं करने देंगे। ज्ञापन में किसानों ने कहा अगर सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है तो 9 गांव के किसानों को इच्छा मृत्यु दे दें। फगोड़िया ने कहा अगर किसानों की जायज नहीं माना गया तो एनएचआई के बुलडोजर हमारी छाती पर चलेंगे। इस मौके पर निशांत भांभू, मनप्रीत कंबोज राजपुरा, कुलदीप सिंह, राजीव घोरेला, सुशील, बालकरण सिंह सरपंच अलीकां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed