फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers stopped the team that reached Karni to widen the road

किसानों ने सर्वे करने आई एनएचएआई की टीम को लौटाया

Mon, 15 Mar 2021 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Farmers stopped the team that reached Karni to widen the road
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों से बातचीत करते किसान। - फोटो : Sirsa
नेशनल हाईवे नंबर 54 को चौड़ा करने के लिए खेतों में सर्वे करने पहुंची एनएचएआई की टीम को किसानों ने सर्वे करने से रोक दिया और वापस भेज दिया। किसानों ने कहा कि जब तक गांवों में अवॉर्ड संशोधित करके उनको सही मुआवजा नहीं दिया जाएगा, सर्वे कार्य नहीं करने दिया जाएगा, जिसके पश्चात टीम के सदस्य लौट गए। किसानों का कहना है कि प्रशासन उन्हें 25 लाख प्रति एकड़ मुआवजा दे रहा है, जबकि उनकी मांग है कि उन्हें 45 लाख रुपये प्रति एकड़ मुआवजा मिले।
विज्ञापन

गांव जोगेवाला में किसान गुजरात के जामनगर से अमृतसर तक बनने वाले नेशनल हाईवे के लिए अधिगृहीत जमीन के ज्यादा मुआवजे की मांग को लेकर कई दिनों से धरने पर बैठे हैं। सोमवार को एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर जूनियर अमित कुमार टीम के साथ सर्वे करने गांव अबूबशहर पहुंचे थे। उन्होंने किसानों से खेतों सर्वे करने की गुजारिश की। इस मौके पर किसान निशांत भांभू, कुलदीप सिंह, मोहन लाल, कुलदीप भादू,राजीव घोरेला, मान सिंह, मनप्रीत कंबोज, मिलावा राम, सुशील ने उनको चेतावनी दी कि जब तक सभी गांवों के किसानों के अवॉर्ड संशोधित करके सही मुआवजा नहीं दिया जाएगा, तब तक कोई भी अधिकारी को सर्वे के लिए खेत में नहीं जाने दिया जाएगा। इसके बाद टीम बिना सर्वे किए ही लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed