फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers should adopt modern technology and organic farming for bumper production: Agriculture Minister

बंपर उत्पादन के लिए आधुनिक तकनीक और जैविक खेती अपनाएं किसान : कृषिमंत्री

Wed, 08 Jan 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 08 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Farmers should adopt modern technology and organic farming for bumper production: Agriculture Minister
 किन्नू की ग्रेडिंग देखते हुए कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा। स्रोत : प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। कृषि क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। आधुनिक तकनीक और जैविक खेती के जरिये हम और अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। प्रदेश को कृषि, फल और सब्जी उत्पादन में सिरमौर बनाते हुए निर्यात के क्षेत्र में भी बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। यह बात कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बुधवार को अपने सिरसा दौरे के दौरान कही।

उन्होंने सिरसा के गांव मल्लेकां, खारी सुरेरां, अबूबशहर व फल उत्कृष्टता केंद्र मांगेआना का दौरे किया। यहां पर उन्होंने प्रगतिशील किसानों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी किसान हैं, इसलिए किसानों की समस्या के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। केंद्र व प्रदेश सरकार ने किसान हित में अनेक प्रभावी कदम उठाए हैं, जिनका सीधा लाभ प्रदेश के किसानों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 24 अधिसूचित फसलों की एमएसपी पर खरीद करने का निर्णय लिया है, जोकि देशभर में सर्वाधिक है। इससे प्रदेश के किसान आर्थिक रूप से सशक्त हुए हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर उपायुक्त शांतनु शर्मा, एसडीएम डबवाली अर्पित संगल, एसडीएम ऐलनाबाद राजेश कुमार, उद्यान निदेशालय पंचकूला से एचओडी डा. अर्जुन सिंह, ज्वाइंट डायरेक्टर डा. सुधीर यादव, उपनिदेशक उद्यान डॉ सतबीर सिंह, उपनिदेशक कृषि डा. सुखदेव सिंह, जिला उद्यान अधिकारी पुष्पेंद्र, जिला मत्स्य अधिकारी जगदीश चंद्र, , बलदेव सिंह मांगेआना, वरिष्ठ भाजपा नेता अमीर चंद मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

किन्नू की छंटाई, ग्रेडिंग, कोल्ड रूम आदि सुविधाओं की ली जानकारी



कृषि मंत्री ने गांव मल्लेकां में प्रगतिशील किसान जसजीत सिंह संधु के फार्म पर गुजरात, मध्यप्रदेश व हरियाणा के प्रगतिशील किसानों से मुलाकात की और बेहतर कृषि सुविधाएं देने को लेकर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद कृषि मंत्री ने खारी सुरेरां में किसान उत्पादक संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। गांव अबूबशहर में उन्होंने किन्नू वैक्सीन प्लांट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर किन्नू की छंटाई, ग्रेडिंग, कोल्ड रूम एवं स्टेजिंग ईकाई, प्री कुलिंग ईकाई, कोल्ड स्टोरेज, ट्रांसपोर्ट व अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।


:::::::::::::::::::::::

किसानों की समस्याओं का शत प्रतिशत समाधान करेगी सरकार : मंत्री

कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं का शत प्रतिशत समाधान करेगी। सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और उनकी आय को दोगुना करने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कई योजनाएं लागू की हैं। किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) बनाने की पहल से किसानों को बाजार में बेहतर मूल्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का किसान अपने परिश्रम से नई मिसाल कायम करता है। इस दौरान एमआईडीएच के तहत तीन किसानों को ट्रैक्टर व अन्य कृषि यंत्र भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed