फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers leaders are preparing to contest elections, not to sit on dharna again: Dushyant Chautala

दोबारा धरने बैठने की नहीं, चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे किसान नेता : दुष्यंत चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers leaders are preparing to contest elections, not to sit on dharna again: Dushyant Chautala
सिरसा क्लब में उद्घाटन करने जाते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व अन्य। - फोटो : Sirsa
सिरसा। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि किसान आंदोलन को लेकर किसान नेताओं की मंशा जनता के सामने आ रही है। जिन किसान नेताओं ने आंदोलन का नेतृत्व किया, वही अब टिकट लेकर मैदान में उतर रहे हैं। इससे स्पष्ट हो गया है ये उनका पंजाब चुनाव को लेकर आइडिया था। डिप्टी सीएम रविवार को सिरसा क्लब में नवनिर्मित क्वार्टरों के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए फिर आंदोलन करने देने की चेतावनी के सवाल पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि पहले चुनाव तो लड़ लें। उन्होंने कहा कि किसान नेता अब दोबारा बैठने की नहीं, बल्कि चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। जिस तरीके से यूनियन के लोग पूरे आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे और राजनीति से दूर रहने का दावा कर रहे थे। वो खुद अब टिकट लेकर मैदान में है। उनकी मंशा सामने आ गई है। उनका आइडिया था। संयुक्त किसान मोर्चा से संयुक्त संघर्ष बनाकर पार्टी जो बनाई है, उससे सब कुछ स्पष्ट हो गया है।
विज्ञापन

राजनीतिक जरूरत होगी तो चुनाव प्रचार में जाएंगे
पड़ोसी राज्यों में चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि चुनाव अभी शुरू हुआ है। हरियाणा से सटे चुनावी राज्यों में चुनाव में जहां भी राजनीतिक रूप से जरूरत होगी, वहां जरूर जाएंगे। उन्होंने कहा कि केवल पंजाब ही नहीं, जरूरत पड़ी तो यूपी भी जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए लगाया टेंडर, तीन वर्ष में काम होगा पूरा : डिप्टी सीएम
सिरसा। शहर के सीडीएलयू के समक्ष कपास अनुसंधान केंद्र की 20 एकड़ जमीन पर सरकार की ओर से मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाना है। इसके लिए अब टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है और संबंधित विभाग को तीन वर्ष के अंदर कार्य पूरा करना होगा। यह बात उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सिरसा क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।
बता दें कि करीब तीन वर्ष पहले सरकार की ओर से सिरसा में मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की गई थी। इसके लिए सीडीएलयू के समक्ष स्थित कपास अनुसंधान केंद्र 20 एकड़ जमीन का चयन किया गया था। जमीन हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की है और कपास अनुसंधान केंद्र की ओर से इसे लीज पर लिया गया था। ऐसे में इसके कृषि विभाग से स्वास्थ्य विभाग के नाम पर करवाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। करीब छह माह पहले यह कृषि विभाग से स्वास्थ्य विभाग के नाम पर ट्रांसफर कर दी गई। ऐसे में अब निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जिले के आसपास के लोगों को भी बेहतर इलाज मिल सकेगा।
निर्धारित समय पर पूरा होगा निर्माण कार्य : डिप्टी सीएम
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से सिरसा में मेडिकल कॉलेज बनाने को लेकर टेंडर किया जा चुका है, यह कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाएगा। बढ़ते कोरोना संक्रमण पर बोलते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार व प्रशासन द्वारा अपने स्तर पर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व बनता है कि वह स्वयं भी अपना ध्यान रखें, यदि आप स्वयं को सुरक्षित रखेंगे तो दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने कहा कि नागरिक वैक्सीन की दोनों डोज जरूर लगवाएं और प्रिकोशन ही संक्रमण से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है। इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री ने अपने स्थानीय आवास पर कोविड-19 की पालना के तहत आमजन की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को समाधान के दिशा निर्देश भी दिए।
उपमुख्यमंत्री चौटाला ने किया सिरसा क्लब के द लाउंज व कर्मचारी आवास का उद्घाटन
सिरसा। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में स्थापित सभी प्राइवेट सेक्टर, संस्थान, ट्रस्ट, सोसायटी, उद्योगों व कंपनियों में हरियाणा के युवाओं को प्राथमिकता को दी जाएगी। 15 जनवरी से 75 प्रतिशत नौकरी आरक्षण का नियम लागू कर दिया गया है। यह व्यवस्था लागू होने से निजी क्षेत्र में प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए रोजगार के रास्ते खुलेंगे।

उन्होंने कहा कि श्रम विभाग द्वारा पोर्टल भी बनाया गया है और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार है। कंपनियों द्वारा पोर्टल पर अपनी वेकेंसी शो करनी होगी और नए नियम कंपनियों को बाधित करते हैं कि वे तिमाही आधार पर अपना डाटा सरकार के साथ शेयर करें। सरकार द्वारा लगातार इसकी मॉनिटरिंग भी की जाएगी। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रविवार को स्थानीय सिरसा क्लब में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बने नवनिर्मित कर्मचारी आवास व द लाउंज का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपायुक्त सिरसा क्लब के प्रधान अनीश यादव, उप प्रधान सुरेश शर्मा, सचिव रोहित गनेरीवाला, कोषाध्यक्ष अनमोल मेहता, भूपेश मेहता, अनिल गनेरीवाला, अश्वनी खन्ना, सुभाष गुंबर, जयदीप गर्ग एडवोकेट, संजय गोयल, विक्रांत गुप्ता, विकास गुप्ता, सुरेश वेदवाला, राजेंद्र गनेरीवाला सहित क्लब के कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed