फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers encircle the vehicles of fasting BJP leaders, showing black flags

किसानों ने उपवास रख रहे भाजपा नेताओं की गाड़ियों का किया घेराव, काले झंडे दिखाए

Sat, 19 Dec 2020 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Farmers encircle the vehicles of fasting BJP leaders, showing black flags
भाजपा नेताओं की गाडी घेरे किसान। - फोटो : Sirsa
भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य देवीलाल के नेतृत्व में गांव ओटू में पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक एक निजी पैलेस में बुलाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक में एसवाईएल के पानी की मांग और तीन कृषि कानूनों के समर्थन में उपवास रखा था। बैठक की भनक लगते ही किसानों ने मौके पर पहुंचकर भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाए और काले झंडे दिखाकर भड़ास निकाली। वहीं किसानों ने भाजपा नेताओं की गाड़ियों को घेर लिया और काले झंडे भी दिखाए। इस दौरान एक नेता की गाड़ी का शीशा टूट गया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से किसानों को रास्ते से हटाया और नेताओं को रवाना किया।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को भाजपा नेताओं ने एसवाईएल व तीन कृषि कानून के समर्थन में जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर ओटू गांव के एक पैलेस में उपवास रखने का कार्यक्रम बनाया। करीब 11 बजे भाजपा नेता पैलेस में पहुंचे। कार्यक्रम को लेकर पुलिस पहले ही पैलेस के बाहर तैनात थी। बैठक में पूर्व चेयरमैन जगदीश चोपड़ा, पूर्व विधायक बलकौर सिंह कालांवाली व रानियां से पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज के अलावा विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे भाजपा के कार्यक्रम की भनक क्षेत्र के किसानों को लग गई। निजी पैलेस के बाहर किसानों ने मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। बैठक में पैलेस के अंदर भाजपा नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। वहीं पैलेस के बाहर किसान लगातार नेताओं के नाम ले लेकर मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद करीब एक बजे जब भाजपा नेताओं का काफिला निकलने लगा तो किसानों ने उनकी गाड़ियों को घेर लिया और काले झंडे दिखाए। घेराव के दौरान किसानों की भीड़ ने एक भाजपा नेता की गाड़ी पर मुक्के मारने शुरू कर दिए। इससे एक भाजपा नेता की गाड़ी का शीशा टूट गया। पुलिस ने किसानों को बड़ी मुश्किल से हटाकर भाजपा नेताओं को निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे किसान नेता हैप्पी सिंह, मनप्रीत सिंह, लक्खा सिंह, हरभगवान, सुखविंदर सिंह, राकेश दहिया, राजेश मलिक, मनप्रीत सिंह, चंदन औलख का कहना है कि भाजपा नेता कृषि कानून पर बात न करके एसवाईएल का पानी मांगने की बात कहकर लोगों को बरगला रहे हैं। प्रदेश का किसान इस प्रकार के झूठे दिखावे में नहीं आएगा। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता अगर किसान हितैषी थे तो चोरी छुपे गांव ओटू में गुपचुप तरीके से बैठक करना इनकी मंशा को जाहिर करता है। अगर भाजपा सरकार हरियाणा के लोगों को पानी दिलाना चाहती है तो इसका खुलकर प्रचार करना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed