{"_id":"61097f448ebc3ec2d042473a","slug":"farmers-demonstrated-over-non-availability-of-water-in-ngc-ghaggar-sirsa-news-hsr607897996","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनजीसी घग्गर में पानी न पहुंचने पर किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनजीसी घग्गर में पानी न पहुंचने पर किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
ओटू हेड पर घग्गर के पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : Sirsa
रानियां। खंड के छह गांवों में घग्गर एनजीसी का पानी न पहुंचने से परेशान किसानों ने मंगलवार को ओटू हेड पर प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। किसान दर्शन सिंह, मुख्तियार सिंह, बूटा सिंह, नछत्तर सिंह व हरविंद्र ने बताया कि उनके गांव संतनगर, जीवननगर, दमदमा, संतावाली में एनजीसी का पानी नहीं पहुंच रहा है। जिसके कारण उनकी फसले सिंचाई खराब होने की कगार पहुंच गई है। किसानों का कहना है कि सरकार इन गांव की ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है। जिससे जाहिर होता है कि इन गांवों के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
हालांकि इस समय घग्गर नदी में जलस्तर उफान पर है इसके बावजूद भी एनजीसी घग्गर में पानी की कमी कई सवालिया निशान खड़े कर रही है। उन्होंने कहा सरकार घग्गर का पानी टेल के अंतिम छोर तक पहुंचाने की वाहवाही लूटी जा रही है। जबकि जीवन नगर में वर्षों पुरानी एनजीसी नगर में पानी की भारी कमी चल रही है। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बताया कि प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो वह एकत्रित होकर जिला स्तर पर मोर्चा खोलेंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन व विभाग की होगी।
ऐलनाबाद की ओर जाने वाली भाखड़ा नहर व घग्गर का क्रॉसिंग ना होने के कारण परेशानी आ रही है। दोनों नहरों का क्रॉसिंग पक्का बनवाने के लिए मंजूरी लेने के लिए प्रस्ताव भेजा हुआ है। साइफन बन जाने के बाद यह समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन
- डीपी मुआल, कार्यकारी अभियंता, नहरी विभाग।