कृषि कानूनों और विभागों के निजीकरण के विरोध में किसानों ने निजी कंपनियों के शोरूम को बंद करने का एलान किया है। वहीं डबवाली रोड स्थित रिलायंस शोरूम में पहुंचकर किसानों ने संचालकों को एक दिन का अल्टीमेटम देकर शोरूम बंद रखने की चेतावनी दी।
किसान नेता लखविंद्र सिंह औलख, गुरप्रीत सिंह ने कहा कि सरकार अंबानी और अडानी को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों की बली चढ़ा रही है। किसान कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी सरकार किसानों पर कृषि कानून थोप रही है।
किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी, तब तक किसान निजी कंपनियों के शोरूम को खुलने नहीं देंगे। वहीं उन्होंने कहा कि शोरूम संचालकों से बातचीत कर उन्हें एक दिन का अल्टीमेटम दिया है। अगर इसके बाद भी शोरूम बंद नहीं होंगे तो किसान शोरूम के बाहर धरना देंगे।