{"_id":"5f8497b98ebc3ea3736f32b2","slug":"farmers-burnt-effigy-of-electricity-minister-sirsa-news-rtk5779932173","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरनारत किसानों ने फूंका सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरनारत किसानों ने फूंका सरकार का पुतला
विज्ञापन
सरकार का पुतला फूंकते किसान।
- फोटो : Sirsa
तीन कृषि कानूनों के खिलाफ शहीद भगत सिंह स्टेडियम के बाहर किसानों का धरना सोमवार को भी जारी रहा। वहीं दूसरी ओर लघु सचिवालय पर 17 किसान संगठनों के आह्वान पर जसवीर सिंह भाटी के नेतृत्व में किसानों का धरना शुरू हो गया।
धरने के छठे दिन किसानों ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए प्रह्लाद सिंह भारूखेड़ा गुट के किसानों ने बिजली मंत्री रणजीत सिंह का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी भी की। धरने को समर्थन देने पहुंचे किसान समिति हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष मनदीप नथवान, विकास सिसर व जोगेंद्र नैन ने संयुक्त रूप से कहा कि किसान आंदोलन में प्रदेशभर की खाप पंचायतों से समर्थन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंगलवार को हरियाणा की सबसे बड़ी बिनैन खाप किसानों को अपना समर्थन देने के लिए आएगी। किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। इसलिए जबरदस्ती ऐसे काले कानून पास कर किसानों पर थोपे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन कानूनों से केवल बड़े उद्योगपतियों को ही फायदा होगा। इससे किसान बेबस और लाचार हो जाएगा। किसान की फसल को बड़े घराने औने-पौने दामों पर खरीदकर दोबारा से उसे महंगे दामों पर बेचने का काम करेंगे। इस मौके पर हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रह्लाद सिंह भारूखेड़ा ने कहा कि यह सरकार हठधर्मिता पर उतर आई है, जो किसानों की बात तक नहीं सुनना चाहती। उन्होंने कहा कि किसानों का यह पक्का धरना अब तानाशाही के खिलाफ आरपार की लड़ाई बन चुका है। आने वाले दिनों में धरने को लेकर गांव-गांव लोगों से जनसंपर्क भी किया जाएगा। इससे पूर्व धरने पर मौजूद काफी संख्या में किसानों ने तीन कानूनों के विरोध स्वरूप पुतला जलाकर अपना रोष जताया। इस दौरान युवा किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि सरकार के नुमाइंदों ने हमारी बात नहीं सुनी तो आने वाले दिनों में संघर्ष की नई रूपरेखा भी बनाई जा सकती है। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के महासचिव दिलबाग सिंह हुडा, भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष विकास सिसर, तिलकराज, किसान जनसंघर्ष समिति से सतबीर पूनियां, सतपाल चरखी दादरी से, कामरेड स्वर्ण सिंह विर्क उपस्थित थे।
लघु सचिवालय पर किसानों का धरना शुरू
वहीं लघु सचिवालय पर जसवीर सिंह भाटी गुट के साथ 17 संगठनों ने अपना धरना शुरू कर दिया। किसान नेता जसबीर सिंह भाटी ने बताया कि प्रदेश के 17 किसान जत्थेबंदियों के निर्देश पर धरना शुरू किया गया है। किसान नेता ने कहा कि जब तक सरकार तीन कृषि कानून वापस नहीं लेगी, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। 13 अक्तूबर को सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल के घर का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर किसान नेता बूटा सिंह थिंद, मैक्स साहुवाला, विनोद दड़बी, गुरनाम सिंह झब्बर उपस्थित थे।