{"_id":"611d47d58ebc3e7a274b8376","slug":"farmers-burnt-bags-with-pictures-of-pm-and-cm-sirsa-news-hsr609255961","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने पीएम व सीएम के चित्रयुक्त थैलियां फूंकीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने पीएम व सीएम के चित्रयुक्त थैलियां फूंकीं
विज्ञापन
कालांवाली में राशन के थैलों को जलाकर विरोध करते मजदूर व किसान। संवाद
- फोटो : Sirsa
सिरसा/ओढां/रोड़ी, कालांवाली। गरीब परिवारों को मुफ्त राशन वितरित करने के लिए चलाई योजना के तहत जिले में बुधवार को अन्न उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के चित्रयुक्त राशन की थैली में राशन वितरण करने पर किसान भड़क गए। जिला भर के विभिन्न गांवों में किसानों ने न केवल मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, बल्कि खाली राशन की थैलियां भी फूंक डाली। प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। शहर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए पुलिस और आरएएफ की दो कंपनियां तैनात की गई।
अन्न उत्सव का मुख्य कार्यक्रम शहर के बेगू रोड स्थित गत्ता मिल के पास आयोजित किया गया। प्रशासन को सूचना मिली थी कि कार्यक्रम का विरोध करने के लिए किसान आ सकते हैं। इसलिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया, लेकिन यहां किसान नहीं आए और कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो गया, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों ने न केवल विरोध किया बल्कि राशन के चित्रयुक्त खाली थैले फूंक डाले। किसानों ने कालांवाली, गांव चोरमार, थिराज, झीड़ी व रोड़ी में प्रदर्शन करते हुए बवाल काटा। सूचना के बाद पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया। इस दौरान किसानों ने इस योजना को एक राजनीतिक ढकोसला बताते हुए राशन की खाली थैलियों को आग के हवाले कर दिया। उनका कहना था कि सरकार गरीबों को राशन दे, इससे उन्हें कोई एतराज नहीं है, लेकिन राशन के थैलियों पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री की फोटो लगाकर राजनीतिक स्टंट खेलकर पार्टी का प्रचार किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस ने तीनों जगहों पर स्थिति संभाली। सूचना पाकर ओढां थाना प्रभारी काशीराम बेनीवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाया।
किसानों से अपने पास से दी थैलियां
गांव चोरमार में डिपो पर जैसे ही राशन वितरण का कार्य शुरू हुआ तो काफी संख्या में किसान मौके पर आ पहुंचे। उन्होंने डिपो संचालक को स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह राशन बांटे लेकिन प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री की फोटो लगी थैलियों में राशन न दें। किसानों ने राशन लेकर जा रहे लोगों से फोटो लगी थैलियां लेकर उन्हें अपने पास से दूसरे थैले दे दिए। इस दौरान किसानों ने वहां पर खाली पड़ी फोटो लगी करीब 600 थैलियों को आग के हवाले कर दिया। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकारिणी सदस्य गुरमीत सिंह रूहल ने कहा कि सरकार एक तरफ तो उपभोक्ताओं के राशन में कटौती कर रही है और दूसरी तरफ राशन की थैलियों पर फोटो छपवाकर राजनीति चमकाई जा रही है।
विज्ञापन
किसानों के विरोध के चलते नहीं पहुंचे पूर्व विधायक
कालांवाली में अनाज मंडी में स्थित गुरचरण सिंह के डिपू पर अन्न महोत्सव की शुरूआत की गई। कार्यक्रम में भाजपा के नेता व पूर्व विधायक बलकौर सिंह ने शिरकत करनी थी, लेकिन किसानों व मजदूरों के विरोध के चलते वह कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। कार्यक्रम के सामने किसान नेता गुरनाम सिंह लक्कड़वाली और मजदूर यूनियन के प्रधान मुकेश कुमार ने किसानों व मजदूरों को साथ लेकर विरोध किया। उन्होेंने कहा कि वे गरीबों को नि:शुल्क वितरित किए जाने वाले राशन का विरोध नहीं करते बल्कि गरीबों के नाम राजनीति करने वाले लोगों का विरोध करते है। इस दौरान प्रशासन की ओर से राशन डिपो पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोेबस्त किए गए और पुलिस बल तैनात किया गया। गांव चोरमार खेड़ा में भी हनुमान के डिपो पर और गांव गदराना में भी किसानों व मजदूरों ने विरोध किया।
इस विषय में किसी डिपो संचालक की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। अगर कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
सुधीर कुमार, रोड़ी थाना प्रभारी