फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers' bandh tomorrow, will be closed at 30 places in the district, schools, buses, markets and markets will remain closed

किसानों का बंद कल, जिले में 30 स्थानों पर करेंगे चक्का जाम, स्कूल, बस, मंडी और बाजार रहेंगे बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Farmers' bandh tomorrow, will be closed at 30 places in the district, schools, buses, markets and markets will remain closed
भारत बंद को लेकर जाट धर्मशाला में पत्रकारों को संबोधित करते किसान जत्थेबंदियों के सदस्य। - फोटो : Sirsa
सिरसा। कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों के आह्वान पर सोमवार को प्रस्तावित भारत बंद की तैयारियां पूरी कर ली है। भारत बंद को सफल बनाने के लिए किसानों ने 30 से अधिक प्वाइंटों का चयन कर चक्का जाम करने का निर्णय लिया है और सभी लोगों को घरों में ही रहने का आह्वान किया है। बंद को लेकर आढ़ती, व्यापारी, रोडवेज और अन्य 20 से अधिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी किसानों का समर्थन दिया। जिसके चलते स्कूल, बस, अनाज मंडी, सब्जी मंडी और बाजार भी बंद रहेंगे। वहीं दूसरी ओर तरफ प्रशासन ने भी किसी भी विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। प्रशासन ने जत्थेबंदियों के पदाधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन रविवार को बैठक करेगा।
विज्ञापन

भारत बंद की रणनीति बनाने को लेकर शनिवार केे कई किसान जत्थेबंदियों के पदाधिकारी जाट धर्मशाला में एकत्र हुए। जबकि कई जत्थेबंदियों के पदाधिकारियों ने बैठक में भाग लेने के लिए नहीं पहुंचे। ऐसे में 27 सितंबर को भी किसानों में आपसी फूट देखने को मिल सकती है। जबकि किसान जत्थेबंदियों के पदाधिकारी एकजुट होने की बात करते हुए नजर आए। वहीं बैठक के बाद किसान जत्थेबंदियों के पदाधिकारियों ने पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान भारतीय किसान एकता मंच के प्रधान लखविंद्र सिंह औलख, हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा, अखिल भारतीय किसान सभा से सुखदेव सिंह जम्मू, रामचंद्र भावदीन, गुरदास लकड़ांवाली, गुरप्रीत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

10 घंटे तक किसानों की ओर से किया जाएगा चक्का जाम
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों की ओर से सुबह 6 बजे से लेकर सांय 4 बजे तक हर प्रकार के कार्य बंद किए जाएंगे। किसानों की ओर से कहा गया है कि शादी विवाह की गाड़ी, एंबुलेंस, जवानों के वाहन, दमकल की गाड़ी व अन्य इमरजेंसी सेवाएं बहाल रखी जाएंगी। जबकि बंद के दौरान स्कूल, कॉलेज, बाजार, बस, रोड, मंडी, दूध सप्लाई और अन्य प्रकार का कार्य बंद करने का आह्वान किया गया है। बंद को लेकर किसानों की ओर से टीमों बनाकर सदस्यों अलग-अलग स्थानों पर ड्यूटी लगाई गई है। वहीं किसान बाजार और गांवों में पहुंचकर लोगों से संपर्क भी कर रहे है और बंद के दौरान घरों में ही रहने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले इन प्वाइंटों पर किसानों की और से लगाया जाएगा जाम
किसानों की ओर से सिरसा के बस स्टैंड के समक्ष, भावदीन टोल प्लाजा, डिंग, खुईयां मलकाना टोल प्लाजा, पंजुआना नजर का पुल, मसीता, चौटाला, अबूबशहर, डबवाली चौक, गोरीवाला, चोरमार, ओढां, सादेवाला, जीवननगर, ओटू, रानियां ऐलनाबाद, मलेेकां, कागदाना, जमाल, मुसाहिबवाला और अन्य स्थानों का चयन किया गया है। इस दौरान किसान लिंक रोड और दूसरे प्रदेशों की लगने वाली सीमा पर भी जाम करेंगे वहीं किसानों ने अभी रेल बंद को लेकर किसानों की ओर से अभी तक कोई तैयारी नहीं की गई।
प्रशासन ने बुलाई किसानों के साथ बैठक
किसानों की ओर से भारत बंद करने को लेकर प्रशासन की ओर से जत्थेबंदियों के साथ बैठक बुलाई गई है। जिस दौरान किसानों के तय किए गए प्वाइंटों और बंद के दौरान किसी भी व्यक्ति को परेशानी न हो इसके लिए अपील की जाएगी। वहीं पुलिस की ओर से इमरजेंसी सेवाओं को बहाल करवाने व रूट को डायवर्ट करने के लिए भी पुख्ता प्रबंध किए जा रहे है। ताकि आमजन को आने जाने में किसी तरह परेशानी का सामना न करना पड़े।

किसानों द्वारा सोमवार को भारत बंद करने को लेकर किसानों जत्थेबंदियों के साथ बैठक बुलाई गई है। किसानों ने इमरजेंसी सेवाओं को बहाल रखने का आह्वान पहले ही किया है। इसके लिए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है।
- डॉ. अर्पित जैन, पुलिस अधीक्षक, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed