{"_id":"643064514c1b3703e906cf94","slug":"farmers-are-waiting-wheat-is-not-being-procured-sirsa-news-c-21-1-100771-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: इंतजार में बैठे हैं किसान, नहीं हो रही गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: इंतजार में बैठे हैं किसान, नहीं हो रही गेहूं की खरीद
Sat, 08 Apr 2023 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 08 Apr 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
बडागुढ़ा खरीद केन्द्र में खरीद के इंतजार में गेहूं लेकर बैठे किसान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बडागुढ़ा। गांव बडागुढ़ा में स्थित खरीद केंद्र में किसान पिछले कई दिनों से गेहूं लेकर बैठे हैं। लेकिन अभी तक खरीद शुरू नहीं हो पाई है। परेशान किसानों ने रोष का इजहार करते हुए खरीद शुरू करवाने की मांग की है। बडागुढ़ा खरीद केंद्र में करीब 10 गांवों से गेहूं की फसल आती है। इस समय खरीद केंद्र में करीब 100 ट्राली गेहूं आ चुकी है। खरीद केंद्र से गेहूं की खरीद डीएफसी व हैफेड द्वारा की जानी है।
किसानों ने बताया कि 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होनी थी, लेकिन 7 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक खरीद शुरू नहीं हो पाई है। गांव बीरुवालागुढ़ा के किसान तरसेम सिंह ने वह अपनी 12 एकड़ की गेहूं की फसल 3 दिन पूर्व खरीद केंद्र में लेकर आया था, लेकिन अभी तक खरीद शुरू नहीं हुई है। ऐसे में मजबूरन वह सभी कार्य छोड़कर खरीद केंद्र में बैठा है और उसे रातभर जागकर पहरेदारी करनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि एक तो ओलावृष्टि व बरसात के कारण उत्पादन कम हुआ है और अब खरीद न होने के चलते उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं किसान रामसिंह ने बताया कि वह भी पिछले 3 दिन से खरीद केंद्र में गेहूं लेकर बैठा है। उसने बताया कि उसने कपास की बिजाई भी की हुई है, लेकिन खरीद केंद्र में रहने के चलते वह फसल की देखरेख नहीं कर पा रहा। किसानों ने रोष व्यक्त करते हुए खरीद शुरू करने की मांग की है।
अनुमति मिलते ही खरीद शुरू होगी
डीएफसी के परचेजर दीपक सोनी ने कहा कि अभी गेहूं में नमी अधिक है और ओलावृष्टि के कारण गेहूं के दाने डैमेज हो चुके हैं तथा चमक भी गायब है। जिसके चलते खरीद की अनुमति मिलने में कुछ देरी हो रही है। जैसे ही अनुमति मिलती है खरीद आरंभ कर दी जाएगी।