फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmer looted

नरमा बेचकर आ रहे किसान से 2.30 लाख लूटे

Fri, 11 Dec 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 11 Dec 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में लूटपाट की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार रात्रि करीब 12 बजे ऐलनाबाद में फसल बेचकर अपने गांव जा रहे किसान से राजस्थान के सीमावर्ती गांव मसीतांवाली के पास 2.30 लाख रुपये लूट लिए और विरोध करने पर पैर में गोली मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीती बुधवार रात्रि ऐलनाबाद अनाज मंडी से नरमा बेचकर सीमावर्ती जिले हनुमानगढ़ के गांव जाखड़ावाली निवासी राजू नाथ अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर जा रहा था।
विज्ञापन


ट्रैक्टर राजू नाथ का ड्राइवर चला रहा था। राजू नाथ अपने साथ नरमा बेचकर आढ़ती से लिए दो लाख तीस हजार रुपये भी अपने घर लेकर जा रहा था। तभी गांव मसीतांवाली के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए चार लुटेरों ने राजू नाथ से रुपये से भरा बैग छीन लिया और विरोध करने पर पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। राजू नाथ व उसके ड्राइवर द्वारा शोर मचाए जाने तथा गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए, जिसके बाद  घटना की जानकारी निकटवर्ती तलवाड़ा झील पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर मौके पर तलवाड़ा झील थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने दलबल के साथ स्थिति का जायजा लिया और ऐलनाबाद सीमा की ओर आने वाले सभी रास्तों पर नाकेबंदी की। तलवाड़ा झील पुलिस द्वारा दी गई सूचना के बाद ऐलनाबाद पुलिस ने भी तलवाड़ा खुर्द, धौलपालिया व श्योदानपुरा के नजदीक सीमा पर स्थित पुलिस नाके पर चौकसी बढ़ा दी।

ये हो चुकी वारदात
इससे पूर्व लगातार दो दिन नोहर में लुटेरों ने तांडव मचाया, वहीं ऐलनाबाद में मोबाइल विक्रेता से लूट और सिरसा में डाक्टर से उसकी फॉरचूनर गाड़ी लूटने की घटनाएं हो चुकी हैं। क्षेत्र में निरंतर बढ़ रही लूट की वारदात से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस लुटेरों की तलाश में छापेमारी कर रही है, बावजूद इसके लुटेरे हर रोज नई वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed