{"_id":"69f4f14c3bea19d7020bb4fe","slug":"family-members-silent-in-youth-and-minor-death-sirsa-news-c-128-1-svns1027-157738-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: युवक आैर किशोरी की मौत पर परिजनों ने साधी चुप्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: युवक आैर किशोरी की मौत पर परिजनों ने साधी चुप्पी
Sat, 02 May 2026 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 02 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। गांव धोतड़ के पास घग्गर खरीफ चैनल के किनारे झाड़ियों में युवक और किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है। 25 वर्षीय अनिल कुमार व 17 वर्षीय किशोरी गांव धोतड़ के थे। मृतकों के परिजनों ने किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाया। शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में दोनों के शवों का पोस्टमार्टम किया गया।
पुलिस के अनुसार, वीरवार देर शाम ग्रामीणों ने चैनल के किनारे झाड़ियों में दोनों के शव देखे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। शुक्रवार को शवों का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद परिजनों को शव सौंप दिए गए। शाम को परिजनों ने गांव की श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
पुलिस के अनुसार, जांच में पता चला कि 17 वर्षीय किशोरी दो दिन पहले घर से लापता हो गई थी। इसकी शिकायत परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी। अनिल कुमार गांव में मेडिकल स्टोर चलाता था। दोनों के बीच प्रेम संबंध बताया जा रहा है।प्रारंभिक जांच में लगता है कि कि दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
थाना प्रभारी गुरनमिंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट होगा।