फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Families and villagers of the deceased teenager jammed

मृतका किशोरी के परिजनों और ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sun, 01 Nov 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Families and villagers of the deceased teenager jammed
धरनारत परिजनों व ग्रामीणों से वार्ता करते एसडीएम डबवाली व एडीशनल एसपी नीतिश कुमार। - फोटो : Sirsa
अनियंत्रित तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी की टक्कर से राजवीर कौर की मौत होने पर परिजनों व ग्रामीणों ने दूसरे दिन रविवार की सुबह कालांवाली रोड मार्ग पर गांव पन्नीवाला रूलदू के मुख्य बस स्टैंड पर जाम लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जाहिर किया। धरनारत परिजनों व ग्रामीणों ने लगभग साढ़े तीन घंटे तक सड़क जाम रखी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय राजवीर कौर की कालांवाली पुलिस की तेज रफ्तार गाड़ी के नीचे आने से मौत हो गई थी। रविवार को किशोरी के शव का दाह संस्कार किया जाना था, लेकिन परिजनों व ग्रामीणों ने दाह संस्कार से पहले गांव पन्नीवाला रूलदू में जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने आरोपी गाड़ी चालक एएसआई राजकुमार को गिरफ्तार करने के साथ मृतक के परिवार को मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की। प्रशासनिक अधिकारियों ने मृतका के एक परिजन को डीसी रेट पर नौकरी देने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। रोड जाम की सूचना मिलने पर कालांवाली के एडिशनल एसपी नीतिश अग्रवाल मौके पर पहुंचे और धरनारत परिजनों व ग्रामीणों से बातचीत की। इसी दौरान एसडीएम डबवाली अश्वनी कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतक के परिजनों व धरनारत ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने आक्रोशित लोगों को आश्वासन दिया कि मृतका के परिवार के एक सदस्य को डीसी रेट पर नगर परिषद डबवाली में नौकरी पर रखा जाएगा। साथ ही मुआवजा दिए जाने का आश्वासन मिलने पर करीब 12 बजे लोगों ने जाम खोल दिया और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

यह है मामला
मृतका किशोरी 14 वर्षीय राजवीर कौर अपनी माता वीरपाल कौर के साथ गांव पन्नीवाला रूलदू के कालांवाली रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर में मत्था टेकने गई थी। मत्था टेकने के बाद वह रेहड़ी पर खड़ी होकर खरीदारी कर रही थी। इसी दौरान कालांवाली से डबवाली की ओर आ रही है पुलिस की सरकारी गाड़ी को एएसआई राजकुमार तेज रफ्तार से चला रहा था। गाड़ी बस स्टैंड के पास आकर अनियंत्रित होकर रोड किनारे सामान बेच रहे 55 वर्षीय रेहड़ी चालक साधु खान से जा टकराई और आगे खरीदारी कर रही किशोरी को अपनी चपेट में ले लिया। गाड़ी की स्पीड इतनी अधिक थी कि सामने खड़ी कार को भी टक्कर मार दी, जो गांव के प्रवेश द्वार से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई और हादसे में किशोरी राजवीर कौर की मौके पर मौत हो गई और साधु खान गंभीर रूप से घायल हो गया। साधु खान की दोनों टांगों व बाजू में फ्रेक्चर है, जो सिरसा के सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन है। हादसे के बाद आरोपी पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मृतका के चाचा रमेश के बयान पर आरोपी गाड़ी चालक पुलिसकर्मी एएसआई राजकुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-ईश्वर दास, एएसआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed