{"_id":"60f0851c8ebc3e45c4609198","slug":"fake-pesticides-team-reached-on-shop-sirsa-news-rtk617843051","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम में नकली कीटनाशक की सूचना पर पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदाम में नकली कीटनाशक की सूचना पर पहुंची टीम
विज्ञापन
डिंग मंडी। डिंग रोड में पर वीरवार शाम को किसानों ने गोदाम में नामी कंपनियों का कीटनाशक पकड़ा। किसानों ने जब गोदाम पर दबिश दी तो कुछ लोग मौके से भाग गए। किसान हरविंद्र सिंह थिंद का आरोप है कि ये कीटनाशक नकली है। गोदाम में टिंबर रखी गई है, परंतु इसमें कीटनाशक उतारा जा रहा था।
किसानों ने सरपंच डिंग रोड व सरपंच पतली डाबर और कृषि विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पर विभागीय अधिकारी एसडीओ सतबीर सिंह व क्यूसीआई सुभाष चंद्र गोदाम पर पहुंचे तो वहां ताला लगा लगा पाया। मौके पर लोगों से पूछताछ करने पर काफी देर बाद दुकान के मालिक का नंबर जुटाया। दुकान मालिक मुकेश कुमार वहां पर पहुंचे। दुकान मालिक मुकेश कुमार ने बताया कि मैंने इसी महीने दुकान किराए पर दी है। मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी कि इसमें क्या कार्य चल रहा है। इस पर अधिकारियों व ग्रामीणों ने कहा कि दुकान के सामान की जांच की जाएगी। करीब तीन घंटे इंतजार के बाद भी दुकानदार नहीं पहुंचा। कृषि विभाग ने पुलिस की मौजूदगी में गोदाम का निरीक्षण किया तो उसमें काफी मात्रा में नामी गिरामी कंपनी के कीटनाशक मिले।
कृषि विभाग के क्वालिटी कंट्रोल अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि गोदाम अनाधिकृत है। कीटनाशक का रिकॉर्ड जांचा जा रहा है।