फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fake goods were being filled in the envelopes of trade mark companies, police raided

ट्रेड मार्क कंपनियों के लिफाफे में भरा जा रहा था नकली सामान, पुलिस ने की रेड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fake goods were being filled in the envelopes of trade mark companies, police raided
ट्रेड मार्क कंपनियों के लिफाफे में भरा जा रहा था नकली सामान, पुलिस ने की रेड
विज्ञापन

पुलिस ने भारी मात्रा में नकली नमक, नकली हार्पिक और गुलाब जल किया बरामद
नौकर का किया गिरफ्तार, मालिक हुआ फरार
सिरसा। डबवाली में नामी कंपनियों के लिफाफे और स्टीकर लगाकर नकली सामान बेचे जाने का खुलासा हुआ है। कंपनी अधिकारियों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच की। सूचना पर रेड कर पुलिस ने नकली सामान तैयार करते हुए आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मालिक फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली नमक, गुलाब जल और हार्पिक का स्टॉक बरामद किया है।
रविवार को कंपनी के अधिकारियों रणजीत सिंह निवासी जुझार नगर मोहाली पंजाब ने पुलिस को नकली सामान बेचने की शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया था कि वह एमएस टाटा लिमिटेड कंपनी में फील्ड अफसर स्पिड सर्च एंड सिक्योरिटी नेटवर्क (एससीओ) के पद पर कार्यरत है। रविवार को उसने डबवाली स्थित मार्केट का सर्वे किया तो डिलाइट सिनेमा मार्केट मलोट रोड ओवरब्रिज के पास स्थित एक दुकान पर टाटा नमक, हार्पिक और डाबर गुलाब जल का सामान पाया गया। दुकानदार खुद ही सामान तैयार कर कंपनी के नाम का मार्का लगाकर सामान बेचता है। जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके उक्त स्थान पर रेड की तो काफी मात्रा में सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन

सुरेंद्र कुमार, जांच अधिकारी, डबवाली थाना ने बताया कि सूचना के आधार पर सामान तैयार करने वाले स्थान पर रेड की गई थी। जिसमें काफी मात्रा में नमक, हार्पिक और गुलाब जल बरामद हुआ है। नामी कंपनियों के मार्का लगा नकली सामान बेचने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed