{"_id":"61f6d66429af305d643a58e3","slug":"fake-goods-were-being-filled-in-the-envelopes-of-trade-mark-companies-police-raided-sirsa-news-hsr6231496149","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेड मार्क कंपनियों के लिफाफे में भरा जा रहा था नकली सामान, पुलिस ने की रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेड मार्क कंपनियों के लिफाफे में भरा जा रहा था नकली सामान, पुलिस ने की रेड
विज्ञापन

पुलिस ने भारी मात्रा में नकली नमक, नकली हार्पिक और गुलाब जल किया बरामद
नौकर का किया गिरफ्तार, मालिक हुआ फरार
सिरसा। डबवाली में नामी कंपनियों के लिफाफे और स्टीकर लगाकर नकली सामान बेचे जाने का खुलासा हुआ है। कंपनी अधिकारियों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच की। सूचना पर रेड कर पुलिस ने नकली सामान तैयार करते हुए आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मालिक फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली नमक, गुलाब जल और हार्पिक का स्टॉक बरामद किया है।
रविवार को कंपनी के अधिकारियों रणजीत सिंह निवासी जुझार नगर मोहाली पंजाब ने पुलिस को नकली सामान बेचने की शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया था कि वह एमएस टाटा लिमिटेड कंपनी में फील्ड अफसर स्पिड सर्च एंड सिक्योरिटी नेटवर्क (एससीओ) के पद पर कार्यरत है। रविवार को उसने डबवाली स्थित मार्केट का सर्वे किया तो डिलाइट सिनेमा मार्केट मलोट रोड ओवरब्रिज के पास स्थित एक दुकान पर टाटा नमक, हार्पिक और डाबर गुलाब जल का सामान पाया गया। दुकानदार खुद ही सामान तैयार कर कंपनी के नाम का मार्का लगाकर सामान बेचता है। जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके उक्त स्थान पर रेड की तो काफी मात्रा में सामान बरामद किया गया।
सुरेंद्र कुमार, जांच अधिकारी, डबवाली थाना ने बताया कि सूचना के आधार पर सामान तैयार करने वाले स्थान पर रेड की गई थी। जिसमें काफी मात्रा में नमक, हार्पिक और गुलाब जल बरामद हुआ है। नामी कंपनियों के मार्का लगा नकली सामान बेचने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
-