फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fake degrees, seals and degree printing material were also recovered during CM Flying raid in Sirsa

Haryana: सिरसा में सीएम फ्लाइंग की रेड में मिलीं फर्जी डिग्रियां, मुहर और डिग्री छापने का सामान भी बरामद

Fri, 13 Dec 2024 12:55 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 13 Dec 2024 12:55 PM IST
सार

सिरसा में सीएम फ्लाइंग ने श्री साईं कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड पर रेड की है। दबिश के दौरान सीएम फ्लाइंग को 10वीं, 12वीं, बीएससी एग्रीकल्चर, छत्तीसगढ़ शिक्षा बोर्ड, यूपी के कई विश्वविद्यालय की डिग्रियां मिली हैं।

विज्ञापन
Fake degrees, seals and degree printing material were also recovered during CM Flying raid in Sirsa
सेंटर पर दस्तावेजाें की जांच करती सीएम फ्लाइंग टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

सिरसा के द्वारकापुरी में श्री साईं कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड के नाम से संचालित एक निजी संस्थान में वीरवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने दबिश दी। जांच के दौरान उड़नदस्ते को बीएससी एग्रीकल्चर, छत्तीसगढ़ शिक्षा बोर्ड और यूपी के कई विश्वविद्यालयों की डिग्रियां मिली हैं। टीम के सदस्यों ने यहां से 100 से अधिक डिग्रियां, शिक्षण संस्थानों की मुहर व कागज कब्जे में लिए। प्रशासन की ओर से उड़नदस्ते में शामिल रानियां के राजकीय महिला कॉलेज के प्रिंसिपल बीएस भोला का कहना है कि शुरुआती तौर पर ऐसा लग रहा है कि इस संस्थान में फर्जी डिग्रियां बनाई जाती थीं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने वीरवार को दोपहर 12 बजे संस्थान में दबिश दी। यहां पर चार-पांच लड़कियां ही काम करती हुई मिलीं। उड़नदस्ते ने इंस्टीट्यूट के ऑफिस को खंगालना शुरू कर दिया। यहां पर 100 से ज्यादा डिग्रियां, मार्कशीट, मुहरें व मार्कशीट तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले कागज बरामद हुए। इसके बाद टीम ने संस्थान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए और फुटेज भी कब्जे में ली। टीम की कार्रवाई शाम पौने सात बजे तक चली। इसके बाद टीम ने संस्थान के संचालक को नोटिस देकर जल्द से जल्द पेश होने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


ड्यूटी मजिस्ट्रेट प्रिंसिपल बीएस भोला ने बताया कि उक्त संस्थान का संचालन सिरसा निवासी सीताराम करता है। छापेमारी के दौरान वह मौके पर मौजूद नहीं था। यहां पर चार लड़कियां मिलीं, जो नौकरी करती हैं। इन लड़कियों ने बताया कि वे एक-दो महीने से यहां नौकरी कर रही हैं। संचालक की ओर से उन्हें पांच से छह हजार रुपये वेतन दिया जाता है। उनका काम केवल लोगों को फोन करना है। कब्जे में लिया गया सारा सामान संदिग्ध है। इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


500 से ज्यादा लोगों की बनाई जा चुकी हैं डिग्रियां
दबिश के दौरान सीएम फ्लाइंग को 10वीं, 12वीं, बीएससी एग्रीकल्चर, छत्तीसगढ़ शिक्षा बोर्ड, यूपी के कई विश्वविद्यालय की डिग्रियां मिली हैं। आरोप है कि इंस्टीट्यूट की ओर से 500 से ज्यादा लोगों की फर्जी डिग्री बनाई जा चुकी है।

फर्जी डिग्री बनाने का लेते थे 30 से 50 हजार रुपये
शुरुआती जांच में पता चला है कि उक्त इंस्टीट्यूट काफी समय से चल रहा है। सूत्रों का कहना है कि ये फर्जी डिग्री बनाने की एवज में 30 से 50 हजार रुपये लेते थे। पैसे लेने के बाद ये किसी भी यूनिवर्सिटी की डिग्री दे देते थे। इसके अलावा मार्कशीट बनाने के 10 से 15 हजार रुपये लिए जाते थे।


अधिकारी के अनुसार
सीएम फ्लाइंग ने श्री साईं कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड पर रेड की है। यहां पर फर्जी डिग्रियां व मार्कशीट बनाए जाने की सूचना मिली थी। रेड के दौरान यहां काफी डिग्रियां, मोहरें, कागज मिले हैं, जिसे कब्जे में लिया गया है। शुरुआती जांच के अनुसार ये सभी फर्जी लग रहे हैं। जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। -बीएस भोला, प्रिंसिपल, गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज रानियां।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed