फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fair: Ranger Cycle became the first choice of students

मेला : रेंजर साइकिल बनी विद्यार्थियों की पहली पसंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Fair: Ranger Cycle became the first choice of students
मेले में साइकिल को पसंद करते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। शिक्षा विभाग की ओर से 11वीं कक्षा के अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए शहीद भगत सिंह स्टेडियम में साइकिल मेला लगाया गया। इसमें जिलेभर से विद्यार्थी अभिभावकों के साथ पहुंचे। मेले में सबसे ज्यादा बच्चों को रेंजर साइकिल ही पसंद की। इसका मूल्य चार हजार से शुरू होकर 15 हजार तक है।
विज्ञापन

साइकिल मेले में आठ संचालकों ने अपनी स्टॉल लगाई। मेले में विद्यार्थियों के अभिभावक असमंजस में नजर आए, क्योंकि किसी भी स्टॉल पर चार हजार से कम की साइकिल उपलब्ध नहीं थी। केवल एक ही स्टॉल पर 3500 रुपये की साइकिल थी, जिस किसी ने भी पसंद नहीं किया। मेले में सबसे ज्यादा बच्चों को रेंजर साइकिल ही पसंद आई। स्टॉल संचालकों ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए मेले में 20 से 22 इंच तक की साइकिलें लगाई गई हैं। सभी विद्यार्थी रेंजर साइकिल ही पसंद कर रहे हैं। लड़के मोटे टायरों वाली साइकिलों को पहली पसंद में शामिल कर रहे हैं। इसका मूल्य 8 हजार रुपये है। वहीं, अभिभावकों का कहना है कि विभाग की ओर से गरीबों के साथ मजाक किया जा रहा है। जब विभाग 3300 रुपये ही देगा तो मेले में इतनी महंगे साइकिलें क्यों हैं।
विज्ञापन

अभिभावक बोेले- इतनी महंगी साइकिल कहां से लेकर दें, बच्चे जिद्द पर अड़े हैं
विभाग साइकिल के लिए सिर्फ 3300 रुपये देगा। ऊपर के जितने भी पैसे होंगे, वो अभिभावकों को ही भरने पड़ेंगे। मेले में विद्यार्थी रेंजर साइकिल पसंद कर रहे हैं। इसका मूल्य 4 हजार रुपये से ही शुरू होता है। दिहाड़ी करने वाले लोग है हम इतनी महंगी साइकिल कहां से लेकर दें। बच्चे जिद्द पर अड़े हैं। - रामचंद्र, अभिभावक।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में स्टोर संचालक मनमर्जी के रेट लगा रहे हैं। जब सरकार 3300 रुपये ही दे रही है तो इतनी महंगी साइकिलों को मेले में लगाने का क्या मतलब है। ये सरासर गरीबों का मजाक उड़ाया जा रहा है। जितने पैसे विभाग दे रहा है, उतने की ही साइकिल मेले में लगानी चाहिए। - जगदीश, अभिभावक।
विद्यार्थी बोले - अभिभावक कर रहे मना, एक बार बनवा ली पर्ची
मेले में साइकिल को पसंद करने के लिए आए हैं, लेकिन कोई भी साइकिल पसंद नहीं आ रही है। जो पसंद आ रही है, वो काफी महंगी है। - भावना, छात्रा।
रेंजर साइकिल पसंद आई है, जो 4 हजार रुपये की है। अभिभावक मना कर रहे हैं लेकिन एक बार साइकिल को पसंद करके पर्ची बनवा ली है। - सुनीता, छात्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed