Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   extended bar room inaugurated

Sirsa News: सिरसा बार रूम में 700 से अधिक अधिवक्ता बैठ सकेंगे

Wed, 15 Apr 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 15 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
extended bar room inaugurated
विस्तार हॉल का उद्घाटन करते न्यायाधीश पुनीश जिंदिया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीश जिंदिया ने किया विस्तार हॉल का उद्घाटन
विज्ञापन



50 से अधिक अधिवक्ताओं ने किया रक्तदान


फोटो 8 व 9


संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीश जिंदिया ने बुधवार को बार रूम के नए विस्तार हॉल का उद्घाटन किया गया। इस विस्तार के बाद अब बार रूम में 700 से अधिक अधिवक्ता एक साथ बैठ सकेंगे। पहले यहां लगभग 350 अधिवक्ताओं के बैठने की ही व्यवस्था थी।



नए हॉल के शुरू होने से अधिवक्ताओं को काफी सुविधा मिलेगी व न्यायिक कार्यों में भी सुगमता आएगी। उद्घाटन समारोह के अवसर पर विस्तार हॉल में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इस शिविर में 50 से अधिक अधिवक्ताओं ने रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीश जिंदिया व बार एसोसिएशन के प्रधान गंगाराम ढाका ने संबोधित किया। न्यायाधीश पुनीश जिंदिया ने कहा कि बार और बेंच का संबंध न्याय प्रणाली की मजबूती का आधार है। अधिवक्ताओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना न्यायिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बार एसोसिएशन प्रधान गंगाराम ढाका ने कहा कि लंबे समय से बार रूम के विस्तार की मांग की जा रही थी जो अब पूरी हो गई है। उन्होंने न्यायपालिका का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे अधिवक्ताओं को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा।

इस मौके पर सिरसा बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष केवल कंबोज, सचिव हरदीप सिंह, संयुक्त सचिव भूपिंदर कौर व भारत भूषण सहित बड़ी संख्या में बार सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed