फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Exercise: LED TVs will be installed for the patients and attendants of OPD and Maternity Ward, work will be completed in two days

कवायद : ओपीडी और जच्चा बच्चा वार्ड के मरीजों व तीमारदारों के लिए लगेंगे एलईडी टीवी, दो दिन में पूरा होगा काम

Wed, 08 Jan 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 08 Jan 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Exercise: LED TVs will be installed for the patients and attendants of OPD and Maternity Ward, work will be completed in two days
नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करते सीएमओ डाॅ. महेंद्र सिंह भादू।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। नेशनल हेल्थ मिशन के डायरेक्टर डॉ. वीरेंद्र अहलावत की क्लास का असर नागरिक अस्पताल प्रशासन पर देखने को मिल रहा है। बुधवार को सीएमओ डॉ. महेंद्र भादू ने सभी योजनाओं से जुड़े चिकित्सकों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने जल्द से जल्द सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

पहली बार अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों और जच्चा बच्चा वार्ड में मरीजों के साथ आए परिजनों के लिए एलईडी की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे परिजन अपना मनोरंजन कर सकेंगे। एलईडी लगाने का कार्य एक या दो दिन में पूर्ण हो जाएगा। डायरेक्टर ने अपने निरीक्षण में पाया था कि जच्चा बच्चा के साथ आए मरीज निरंतर वार्ड में जाते रहते हैं। इसके अलावा मरीज भी इंतजार के दौरान परेशान हो जाते है। ऐसे में दोनों कॉरिडोर में विशेष एलईडी की व्यवस्था करवाई जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, बीपी जांचने की मशीन से लेकर छोटे बच्चों और बड़े मरीजों का वजन मापने की मशीनें खरीदने के लिए कोटेशन मंगाने का कार्य शुरू हो गया है। छोटे बचत की जरूरी चीजों को सीएमओ अपने स्तर पर जल्द से जल्द मंगवा लेंगे, जबकि बड़े उपकरणों से लेकर अन्य सामान को लेकर टेंडर प्रक्रिया को लागू किया जाएगा। बैठक में डाॅ. राजेश चौधरी, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. आरके दहिया, डॉ. विपुल गोयल, डॉ. शमी जिंदल, डॉ. प्रमोद शर्मा, डाॅ. नितिन तुमानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

यह होंगे कार्य --

एंबुलेंस ऑपरेटर को 112 से आने वाली मशीनों में कॉल कुछ मिनट की देरी से आती है। इस समस्या के समाधान को लेकर पत्राचार शुरू किया जा चुका है। बिजली के तारों को दुरुस्त करवाने का कार्य 70 प्रतिशत पूर्ण हो गया है।

--

कबाड़ के निपटान की तैयारियां शुरू

नागरिक अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में रखे कबाड़ का जल्द से जल्द निपटान किया जाएगा। इनमें मुख्य रूप से पुरानी मशीनरी, बैंच, कम्प्यूटर , टीवी, पुराने टूटे बैड आदि शामिल हैं। जहां पर बोली के माध्यम से बेचने की जरूरत है, वहां पर बोली करवाई जाएगी। इसके अलावा छोटे सेंटर पर कबाड़ को सीधे तौर पर ही बेच दिया जाए। इसको लेकर निर्देशक की ओर से विशेष आदेश दिए गए थे।

:::::::::::::::::::::::

छोटे से लेकर बड़ा उपकरण खरीदेगा विभाग

सीएमओ ने बताया कि बीपी उपकरण, थर्मेामीटर, वेट मशीन, डीईआईसी सेंटर के उपकरण जैसे हर छोटे बड़े उपकरण को खरीदा जाएगा। कुछ उपकरणों को लेकर कोटेशन मांगी गई है। एक सप्ताह के अंदर सारे उपकरण अस्पताल में पहुंच जाएंगे। किसी भी उपकरण की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। बड़ी मशीनरी को लेकर मुख्यालय से अनुमति लेकर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

:::::::::::::::::::::::::::::

नीकू में आज भी पर्दों का इंतजार

नीकू के निरीक्षण के दौरान कपड़े व अन्य चीज से बने पर्दों को तुंरत प्रभाव से हटाने के आदेश दिए गए थे। इन पर्दों से छोटे बच्चों को संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। इसलिए नीकू के लिए विशेष रूप से नये पर्दों का ऑर्डर किया गया है। इसी सप्ताह आने की उम्मीद है।


---





कोट्स



सभी अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। सभी को जल्द से जल्द व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए है। एक सप्ताह के अंदर अधिकतर कार्य हो जाएंगे। -डाॅ. महेंद्र भादू, सीएमओ, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed