फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Excise Department sealed four liquor contracts of the city

आबकारी विभाग ने सील किए शहर के चार शराब ठेके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Excise Department sealed four liquor contracts of the city
सिरसा। सरकार की ओर से तय किए गए देसी शराब के मूल्य से ठेका संचालकों द्वारा कम दाम पर बेचने की शिकायत मिलने पर आबकारी विभाग की टीम ने रविवार को शहर के अलग-अलग स्थानों पर स्थित शराब ठेकों पर कार्रवाई की। जांच में मिला की 160 रुपये की शराब की बोतल को 110 रुपये में बेचा जा रहा था। जिसके बाद आबकारी विभाग की ओर से शहर के चार शराब ठेकों का रिकॉर्ड कब्जे में लेकर उन्हें सील कर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर बाद आबकारी विभाग की टीम एटीओ नरेश कुमार और इंस्पेक्टर शमशेर कुमार के नेतृत्व में जांच करने के लिए पहुंची। टीम ने पहले शहर के बरनाला रोड स्थित ठेके पर कार्रवाई की। अनियमितता मिलने पर उसे सील कर दिया। इसके बाबा बंदा सिंह बहादुर चौक स्थित शराब ठेके पर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। टीम अधिकारियों ने पहले ठेके का रिकॉर्ड खंगाला और रेट लिस्ट की जांच की। जिसके बाद रिकॉर्ड को कब्जे में लेकर उसे सील कर दिया। जिसके बाद शहर के शिव चौक और जेजे कॉलोनी स्थित शराब ठेके पर कार्रवाई कर उसे सील कर दिया गया। करीब दो घंटे के दौरान टीम की ओर से पूरी कार्रवाई की गई है। ठेकों को सील किए जाने के बाद अब विभाग की ओर से ठेका संचालकों पर नियम अनुसार जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

160 रुपये तय किया गया था रेट 110 रुपये में बेची जा रही थी देसी शराब की बोतल
सरकार की ओर से देसी शराब का मूल्य 160 रुपये तय किया गया है। लेकिन ठेका संचालकों की ओर से 110 रुपये में शराब की बोतल को बेचा जा रहा था। ठेका संचालकों की ओर से नियमों का उल्लंघन किए जाने के कारण विभाग की ओर से ठेके को सील कर दिया गया। बता दे कि शहर के अन्य कई स्थानों पर चलाए जाने वाले ठेकों पर अंग्रेजी और बीयर की बोतलों के मूल्य में भी अंतर पाया जा रहा है। जिसके कारण अन्य ठेका संचालकों को इसका नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेका सील होने के बाद भी ग्राहकों की लगी रही भीड़
विभाग की ओर से ठेका सील किए जाने के बाद भी ठेके के बाहर ग्राहकों की भीड़ लगी हुई दिखाई दी। कई ग्राहक तो ठेके के शटर को खुलवाने के लिए हाथ भी मारते हुए नजर आए। आसपास के लोगों ने समझाने का प्रयास भी करते हुए दिखाई दिए लेकिन कोई भी नशेड़ी ठेके से आगे से जाने को तैयार नहीं दिखा। हालांकि देर शाम तक पुलिस की टीमें भी सील किए हुए ठेकों पर गश्त करते हुए दिखाई दी। ताकि कोई भी शरारती तत्व ठेका व सील के साथ छेड़छाड़ न कर सके।

वर्जन
शराब ठेकों पर विभाग की ओर से रेड की गई है। सरकार की ओर से तय मूल्य और शराब की बिक्री करने वाले मूल्य में काफी अंतर पाया गया है। जिसके बाद चार ठेकों को सील किया गया है।
-जितेंद्र राघव, डीईटीसी, आबकारी विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed