फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   exam will satarted 14 march

14 मार्च को शुरू होंगी परीक्षाएं, शिक्षा विभाग ने जारी किया शेड्यूल

Fri, 12 Feb 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला/सिरसा Updated Fri, 12 Feb 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
पहली से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल वीरवार को जारी हो गया है। परीक्षाएं 14 से 22 मार्च तक होंगी। 30 मार्च को रिजल्ट विभाग की वेबसाइट पर अपलोड हो जाएगा।
विज्ञापन




 मौलिक शिक्षा हरियाणा, पंचकूला के निदेशक ने प्रदेश के सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। महज आठ दिनों में परीक्षाएं निपट जाएंगी। इस दौरान 19 तथा 20 मार्च को छुट्टी रहेगी। 14 मार्च को पहली तथा दूसरी अंग्रेजी, तीसरी से 5वीं गणित, 6वीं हिंदी, 7वीं अंग्रेजी तथा 8वीं गणित, 15 मार्च को पहली से 5वीं हिंदी, 6वीं अंग्रेजी, 7वीं साइंस, 8वीं हिंदी, 16 मार्च को पहली तथा दूसरी गणित, तीसरी से पांचवीं अंग्रेजी, 6वीं संस्कृत/पंजाबी/उर्दू, 7वीं गणित, 8वीं अंग्रेजी विषय, 17 मार्च को तीसरी से पांचवीं इलेक्टिव विषय, 6वीं साइंस, 7वीं संस्कृत/पंजाबी/उर्दू, 8वीं की सोशल साइंस की परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन




 18 मार्च को 6वीं ड्राइंग/म्यूजिक/होम साइंस/एग्रीकल्चर, 7वीं सोशल साइंस, 8वीं संस्कृत/पंजाबी/उर्दू, 21 मार्च को 6वीं सोशल साइंस, 7वीं हिंदी, 8वीं ड्राइंग/म्यूजिक/होम साइंस/एग्रीकल्चर, 22 मार्च को 6वीं गणित, 7वीं ड्राइंग/म्यूजिक/होम साइंस/एग्रीकल्चर तथा 8वीं कक्षा के विद्यार्थी साइंस विषय की परीक्षा देंगे। पहली तथा दूसरी कक्षा के प्रश्न पत्र मासिक टेस्टों की भांति छपवाए जाएंगे। तीसरी से आठवीं कक्षा के प्रश्न पत्र भिवानी बोर्ड से छपवाए जाएंगे। पहली तथा दूसरी कक्षा का प्रश्न पत्र 30 अंकों का होगा। जिसे हल करने के लिए एक घंटा दिया जाएगा। तीसरी से आठवीं तक प्रश्न पत्र 80 अंकों का होगा। जिसे विद्यार्थियों ने दो घंटे में हल करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूं नियुक्त होंगे पर्यवेक्षक
पर्यवेक्षकों की बात करें तो विभाग ने पूरा मसौदा तैयार करके भेजा है। 60 बच्चों पर दो, 90 बच्चों पर तीन, 120 बच्चों पर 4, 200 बच्चों पर पांच पर्यवेक्षक तैनात करने के निर्देश दिए हैं। 6वीं से आठवीं तक 90 बच्चों पर तीन, 120 पर 4 तथा 200 पर पांच पर्यवेक्षक लगाए जाने हैं। परीक्षा के दिन ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी करना होगा। परिणाम को 30 मार्च तक विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।


ऐसे तैयार होंगे उड़न दस्ते
परीक्षाओं को पूर्णतया नकल रहित आयोजित करने के लिए उड़न दस्ते तैयार किए जाएंगे। जिसमें डीईओ, डीईईओ, प्रिंसिपल डाइट, डिप्टी डीईओ, डाइट के प्रवक्ता तथा संबंधित खंड के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के प्रिंसिपल को शामिल किया जाएगा। उपरोक्त उड़न दस्तों को अपनी रिपोर्ट डाइट के प्रिंसिपल को देनी होगी।



ड्यूटी के लिए दूरी तय
मौलिक शिक्षा हरियाणा के निदेशक ने अपने आदेशों में स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा ड्यूटी के लिए जिस अध्यापक की ड्यूटी लगाई जाए, वह आठ किलोमीटर के दायरे में होना चाहिए। विभाग ने विषय अनुसार ड्यूटी लगाने के आदेश दिए हैं, चूंकि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी उसी दिन होना है।


पहली से आठवीं कक्षा तक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी हो गया है। उच्च अधिकारियों के आदेश पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
बलजिंद्र सिंह भंगू, बीईओ, डबवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed