फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Even after Dabwali Packs paid 47 lakh to cover the embezzlement, the sword of police action still hangs over the accused

Sirsa News: डबवाली पैक्स गबन के 47 लाख भरने के बाद भी आरोपियों पर लटकी पुलिसिया कार्रवाई की तलवार

Tue, 23 Jun 2026 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 23 Jun 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Even after Dabwali Packs paid 47 lakh to cover the embezzlement, the sword of police action still hangs over the accused
राजू
विज्ञापन

ओढ़ां। दी बहुउद्देशीय कृषि सहकारी समिति (पैक्स) डबवाली में हुए गबन मामले में नामजद आरोपियों ने आखिरकार 47 लाख की पूरी राशि पैक्स के खाते में जमा करवा दी है। यह रिकवरी तब हुई जब एसआईटी जांच के बाद सहायक रजिस्ट्रार (एआर) सहकारी समितियां डबवाली ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की सिफारिश की।
एसआईटी की जांच में खाद के स्टाक, कैश इन हैंड व कुछ फर्जी लोन के रूप में तत्कालीन पैक्स प्रबंधक सोहनलाल, सेल्समैन संदीप व सतपाल द्वारा करीब 47 लाख की गड़बड़ी सामने आई थी। आरोपियों ने यह गबन मार्च 2021 में किया था। मामला डीईओ जगदीप सिंह की जांच में पकड़ में आया उसके बाद दिसंबर 2024 में जांच बैठाई गई। डबवाली, नीलांवाली, शेरगढ़, सांवतखेडा व खुईयां मलकाना के विक्रय केंद्रों की जांच की गई तो वहां खाद के स्टाॅक में बड़े स्तर पर गड़बड़ी मिली। अप्रैल 2025 में ये पूरा मामला उजागर हुआ। सतपाल नामक कर्मचारी ने तुरंत प्रभाव से रिकवरी भर दी थी जबकि तत्कालीन पैक्स प्रबंधक सोहनलाल, सेल्समैन संदीप ने राशि नहीं भरी जिसके बाद जीएम ने तीनों को सस्पेंड कर दिया था।
विज्ञापन

निलंबित आरोपियों ने जमा कराई राशि
पैक्स प्रबंधक सोहनलाल : 33,80,800 रुपये
आरोपी सेल्समैन संदीप : 13,21,550 रुपये
--------
अलीकां पैक्स में 80 लाख रुपये का घोटाला, जांच जारी
निलंबित पैक्स प्रबंधक सोहनलाल के पास अलीकां पैक्स का भी अतिरिक्त चार्ज था। वहां भी कैश इन हैंड, खाद स्टॉक में हेरफेर, आम सभा की आड़ में अवैध नियुक्तियां कर एरियर-वेतन बांटने और बिना रिकॉर्ड के खाद गोदाम का किराया देने जैसी गंभीर अनियमितताएं मिली हैं। शुरुआती अनुमान के मुताबिक अलीकां पैक्स में करीब 80 लाख का घोटाला है जिसकी जांच वर्तमान में एसआईटी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम सभा के प्रस्ताव रद्द, नियुक्त कर्मचारियों को रिलीव करने के आदेश
अलीकां में सोहनलाल द्वारा आम सभा में पास किए गए सभी प्रस्तावों को एआर संजीव कौशिक ने रद्द कर दिया है। इसके साथ ही वहां नियुक्त अवैध कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से हटाने (रिलीव करने) के आदेश दिए गए हैं। हालांकि एआर कार्यालय से जारी इस पत्र में किसी भी कर्मचारी का नाम या गांव स्पष्ट नहीं लिखा है जिससे स्थानीय अधिकारी असमंजस में हैं कि किसे नौकरी से कार्यमुक्त किया जाए।
--------
डबवाली पैक्स मामले में दोनों आरोपियों ने करीब 47 लाख रुपये की रिकवरी भर दी है। विभाग का पहला लक्ष्य रिकवरी का ही होता है लेकिन इनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई के लिए पहले ही लिखा जा चुका है। वहीं अलीकां पैक्स मामले में सोहनलाल के समय के सभी प्रस्ताव रद्द कर दिए गए हैं जिससे नियुक्तियां अवैध हो गई हैं। हमने कर्मचारियों को रिलीव करने के आदेश जारी कर दिए हैं। एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट आते ही आगे की कार्रवाई होगी। - संजीव कौशिक, सहायक रजिस्ट्रार (एआर) सहकारी समितियां, डबवाली।

---------
एआर कार्यालय से पैक्स में 21 मई को पत्र आया था जबकि मैंने 15 जून को यहां का कार्यभार संभाला है। पत्र में किसी भी कर्मचारी का नाम या गांव दर्ज नहीं है। ऐसे में किन लोगों को रिलीव करना है इस पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए उच्च अधिकारियों से दोबारा जानकारी मांगी जाएगी। - वीरेंद्र बिश्नोई, पैक्स प्रबंधक, अलीकां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed