{"_id":"6547d03f0e38509e08011fc6","slug":"entry-of-four-wheeler-vehicles-banned-in-crowded-streets-sirsa-news-c-128-1-svns1027-9502-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: भीड़भाड़ वाली गलियों में चौपहिया वाहन का प्रवेश बैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: भीड़भाड़ वाली गलियों में चौपहिया वाहन का प्रवेश बैन
विज्ञापन
सिरसा। त्योहारी सीजन के मद्देनजर बाजारों में छीना-झपटी व चोरी के वारदात बढ़ने के आशंका रहती है। ऐसे में पुलिस प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा है। शहर के मुख्य बाजारों में पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है। मुख्य बाजारों में सिविल ड्रेस में महिला व पुरुष पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है। भीड़भाड़ वाली गलियों में चौपहिया वाहन को बैन कर दिया है। मुख्य बाजारों को वन-वे कर दिया गया है।
दिवाली के त्योहार के नजदीक आने के साथ ही बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। बड़े स्तर पर लोग खरीदारी करने के लिए बाजारों आ रहे है। इसको देखते हुए पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने यातायात पुलिस कर्मियों को पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही चेतावनी दी थी कि त्योहारी सीजन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद पुलिस कर्मचारी बाजारों में यातायात व्यवस्था संभालते नजर आ रहे हैं। पुलिस सिविल ड्रेस में सुरक्षा को लेकर मुस्तैद है। दूसरी ओर निजी पार्किंग चलाने वाले लोग चौपहिया वाहनों से 50 रुपये वसूल कर रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -
यातायात व्यवस्था बनाने को लेकर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। अव्यवस्थित तरीके से वाहन पार्क करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। त्योहारी सीजन में कोई परेशानी आमजन को नहीं आने दी जाएगी। -
विज्ञापन
धर्मचंद्र , प्रभारी यातायात