फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   enquiry of rain project

Sirsa News: स्टेट विजिलेंस की टीम ने की जांच, दो दिन जांचा बरसाती प्रोजेक्ट

Sat, 14 Feb 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 14 Feb 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
enquiry of rain project
- चुपचाप चली दो दिवसीय जांच
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

संवाद। बरसाती प्रोजेक्ट की जांच करने को लेकर स्टेट विजिलेंस की टीम ने सिरसा में दो दिन पहले दस्तक दी थी। दो दिनों तक गुपचुप तरीके से शिकायतों के आधार पर टीम ने जांच की। जांच के दौरान 34 करोड़ की लागत से चल रहे बरसाती प्रोजेक्ट के सैंपल लिए और जांच के लिए भेज दिए। स्टेट विजिलेंस एसीबी की टीम में एसडीओ धु्रव व उनकी टीम ने जांच की थी।
34 करोड़ रुपये के बरसाती प्रोजेक्ट को लेकर शहर के कई लोगों ने विभिन्न एजेंसियों को शिकायत की हुई है। हर कोई बरसाती प्रोजेक्ट में खामियां बता रहा है। लेकिन अब तक हुई सीएम फ्लाइंग की जांच और विभागीय जांच में कहीं भी कोई कमी सामने नहीं आई है। विकास कार्य में कमी नहीं होने के कारण तेजी से काम चल रहा है। वहीं, इस मामले में बिना तकनीकी जानकारी के लगातार शिकायतों का दौर चल रहा है। मगर, एक साल के काम में अभी तक कहीं भी कोई खामियां नहीं मिली है। ऐसे में दो दिन पहले एसीबी की टीम ने भी जांच कर सैंपल भरे हैं। अब देखना यह है कि एसीबी की टीम को बरसाती प्रोजेक्ट के सैंपल में क्या खामियां मिलती है।
विज्ञापन

बॉक्स
एजेंसी 50 प्रतिशत से ज्यादा कर चुकी है काम

ठेकेदार के अनुसार काम तेजी से जारी है। ऑटो मार्केट में लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। जेई और उनके इंजीनियर की मौजूदगी में काम चल रहा है। काम में कोई कमी नहीं है। ये पूर्व में की गई शिकायतें हैं, जिसको लेकर जांच की गई है। एजेंसी का 50 प्रतिशत से ज्यादा काम हो चुका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
एसीबी की टीम ने बरसाती प्रोजेक्ट की जांच की है। सैंपल भरे गए हैं।

-ध्रुव कुमार, एसडीओ, एसीबी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed