फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Employees will gherao the CMO office on 26, the contractor recruited 14 new employees

26 को कर्मचारी करेंगे सीएमओ कार्यालय का घेराव, ठेकेदार ने 14 नए कर्मचारी किए भर्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Employees will gherao the CMO office on 26, the contractor recruited 14 new employees
धरनारत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को संबोधित करते इनेलो जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला - फोटो : Sirsa
सिरसा। स्वास्थ्य विभाग में कार्य कर रहे ठेकारत कर्मचारियों की हड़ताल नौंवे दिन भी जारी रही। आउटसोर्स कर्मचारियों के ड्यूटी ज्वाइन करने का समय खत्म होने पर ठेकेदार 14 नए कर्मचारियों को भर्ती कर काम भी सौंप दिया। वहीं धरनारत कर्मचारियों ने 26 जुलाई को सीएमओ कार्यालय का घेराव करने का ऐलान कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले स्वास्थ्य कर्मियों का धरना नागरिक अस्पताल के समक्ष जारी रहा। इस दौरान कालांवाली से कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला, कर्मचारी संगठन सीटू से विजय ढुकड़ा, सीडीएलयू से कर्मचारी नेता महेंद्र बैनीवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष जोधपुरिया, इनेलो से कश्मीर करीवाला, व्यापार सेल्ज नेता गुरदयाल मेहता, मोहम्मद शर्मा प्रेस प्रवक्ता इनेलो ने समर्थन दिया। इस मौके पर कालांवाली से कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने अंग्रेजों के जमाने को भी पीछे छोड़ दिया है। सरकार की कुनीतियों के कारण आमजन महंगाई की चक्की में पिसने को मजबूर है। वहीं इनेलो जिला प्रधान कश्मीर करीवाला ने कहा कि उनकी पार्टी पूरी तरह से कर्मचारियों के साथ है। इस मौके पर जिला प्रधान सुमित्रा, ब्लॉक प्रधान अमित कुमार, भीम सोनी, हेमंत कुमार, सुरेंद्र सैनी, राजवीर, मोनिका, रितु, वंदना, सुनीता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ठेकेदार ने 14 नए कर्मचारी किए भर्ती
ठेकेदार ने धरनारत कर्मचारियों को वीरवार शाम तक ड्यूटी ज्वाइन करने का समय दिया था। जिसके बाद भी कर्मचारी कार्य पर नहीं लौटे। इस पर ठेकेदार ने नए कर्मचारियों को भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। ठेकेदार ने 14 नए कर्मचारियों को भर्ती कर नागरिक अस्पताल का कार्य सौंप दिया है। पूरे जिले के अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी में लगभग साढ़े पांच सौ कर्मचारी आउटसोर्स पर नियुक्त हैं। इनमें से नोटिस देने के बाद नागरिक अस्पताल सिरसा के 20 पुराने कर्मचारी काम पर लौट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार ने नए कर्मचारियों को भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अस्पताल में 14 नए कर्मचारी भर्ती हुए है। जबकि कई पुराने कर्मचारी भी काम पर लौटे हैं। व्यवस्था में कुछ सुधार हुआ है। ठेकेदार को जल्द ही भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
डॉ. संदीप गुप्ता, चिकित्सक अधीक्षक, नागरिक अस्पताल, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed