{"_id":"6626a4eab8cef6022c0ea1bf","slug":"embankments-of-ghaggar-river-should-be-strengthened-by-taking-lessons-from-past-shortcomings-deputy-commissioner-rk-singh-sirsa-news-c-128-1-sir1002-118710-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व की खामियोंं से सबक ले घग्गर नदी के तटबंध बनाए जाए मजबूत : उपायुक्त आरके सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व की खामियोंं से सबक ले घग्गर नदी के तटबंध बनाए जाए मजबूत : उपायुक्त आरके सिंह
Mon, 22 Apr 2024 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 22 Apr 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। उपायुक्त आरके सिंह ने सोमवार को बाढ़ बचाव प्रबंधों की तैयारियों के मद्देनजर घग्गर नदी के तटबंधों का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीणों से उन्हीं के परिवेश व अंदाज में उनका हालचाल व समस्याओं को जाना। उपायुक्त ने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारी पूर्व में हुई खामियों से सबक लेते हुए कमजोर तटबंधों पर विशेष फोकस करें और समय रहते तटबंधों व चैनलों को मजबूत किया जाए।
उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान कहा कि बारिश के मौसम से पहले ही बाढ़ बचाव प्रबंधन के सभी तैयारियां पूरी की जाएं, ताकि किसी भी संभावित आपदा से सफलतापूर्वक निपटा जा सके। इस दौरान उपायुक्त आर के सिंह ने मुसाहिबवाला, नेजाडेला कलां व बुर्ज भंगू, ओटू हेड तक का दौरा कर मौके का जायजा लिया। उपायुक्त ने कहा कि पिछले वर्ष घग्घर नदी में बने बाढ़ के हालात से सबक लेते हुए अनुभव के आधार पर तैयारियां समय रहते पूरी करें। जहां पर भी कटाव की अधिक संभावना बनती है, वहां पर मिट्टी आदि डालकर तटबंधों को मजबूत किया जाए। पुलों के आसपास सफाई सही ढंग से हो, ताकि इनमें पानी बहाव की क्षमता बढ़ सके। उपायुक्त ने घग्गर नदी का निरीक्षण करने के दौरान नदी के साथ लगते गांवों के लोगों व किसानों की समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के बारे में दिशा-निर्देश दिए।
इस मौके पर एसडीएम सिरसा राजेंद्र कुमार, एसडीएम कालांवाली सुरेश रावेश, एसडीएम ऐलनाबाद डाॅ. वेद प्रकाश बैनीवाल, डीआरओ सुरेश कुमार, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता आत्मा राम भांभू मौजूद रहे।
विज्ञापन
गांव फरवाई में कश्ती में बैठकर लिया हालात का जायजा
उपायुक्त आरके सिंह ने अपने निरीक्षण के दौरान गांव फरवाई व बुढाभाणा गांव के बीच घग्गर नदी में कश्ती से सफर कर रहे ग्रामीणों से बातचीत की। इसके उपरांत वे अधिकारियों सहित स्वयं कश्ती में सवार होकर फरवाई व बुढाभाणा में बने तटबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस तरह के तटबंधों पर विशेष निगरानी की जाए और समय-समय पर उच्च अधिकारी व्यक्तिगत तौर पर निरीक्षण करते हुए मिलने वाली कमियों को तुरंत प्रभाव से दूर करवाएं।
जब कोल्ड ड्रिंक की जगह मांगी लस्सी
उपायुक्त आर के सिंह ने अपने निरीक्षण के दौरान गांव नेजाडेला कलां में ग्रामीणों से बातचीत करते हुए उनका हालचाल जाना व कोल्ड ड्रिंक परोसने पर उनसे लस्सी पीने की इच्छा जताई। इस पर ग्रामीणों ने उपायुक्त इस अंदाज की प्रशंसा की और उन्हें लस्सी भी पिलाई।