फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Electricity minister visited about twenty one villages of Raniya area

Sirsa News: रानियां क्षेत्र के करीब 21 गांवों का बिजली मंत्री ने किया दौरा, बोले-100 फीसदी हुआ नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Electricity minister visited about twenty one villages of Raniya area
रानियां क्षेत्र में ओलावृष्टि के बाद खेतों का निरीक्षण करते बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ।
सिरसा। किसानों के लिए आफत बनकर आई ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों, सब्जी की फसलें पूरी तरह से तबाह हो चुकी हैं। रानियां, ऐलनाबाद, बड़ागुढ़ा और रोड़ी के कई क्षेत्रों में 100 फीसदी फसल खराब होने का अनुमान है। शनिवार को बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने रानियां के करीब 21 गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अब खेत में कुछ भी नहीं बचा है। सब कुछ तबाह हो चुका है। कृषि विभाग ने भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों की खराब हुई फसल का बीमा क्लेम के लिए आवेदन लेने शुरू कर दिए हैं। पहले दिन बैंक की छुट्टी होने के चलते करीब 500 किसान ही आवेदन जमा करवा पाए।
विज्ञापन

जिले के रानियां, ऐलनाबाद, बड़ागुढ़ा और रोड़ी क्षेत्र के करीब 80 गांवों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसलों का बीमा करवाने वाले किसानों को 72 घंटे के अंदर फार्म जमा करवाने की अपील की जा रही है। जबकि जिन किसानों की ओर से फसलों का बीमा नहीं करवाया गया है वह किसान राजस्व विभाग के क्षतिपूर्ति पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर अपनी फसलों का नुकसान दर्ज करवा सकते हैं। हालांकि किसान शनिवार को भी बीमा क्लेम के लिए आवेदन जमा करवाने के लिए कृषि विभाग के ब्लॉक कार्यालय पर पहुंचे। शनिवार को बैंकों की छुट्टी होने के चलते किसान बैंक से पॉलिसी नंबर नहीं निकलवा सके। पहले दिन करीब 500 किसान ही क्लेम के लिए आवेदन कर पाए हैं। खेत में खराब हुई फसल को लेकर किसानों की चिंता भी अब बढ़ रही है। ओलावृष्टि के कारण फसल पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है।
विज्ञापन


खेतों का निरीक्षण करने पहुंचे बिजली मंत्री
बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने शनिवार को रानियां क्षेत्र के गांवों के खेतों का दौरा कर बारिश, ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का निरीक्षण कर खराबे का जायजा लिया। वहीं खेत का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि अब बोलने के लिए कुछ भी नहीं बचा है। खेत में खड़ी हर प्रकार की फसल तबाह हो चुकी है। खेत में केवल फसलों के अवशेष ही दिखाई दे रहे है। बिजली मंत्री ने नकौड़ा, हिम्मतपुरा, जीवन नगर, संत नगर, दमदमा, धर्मपुरा, हारनी खुर्द, करीवाला, हरिपुरा, भड़ोलियांवाली, बालासर, मोहम्मदपुरिया, कुस्सर, मैहना, खारियां, बुखारा, पीरखेड़ा, मोडांवाली, खुइयां नेपालपुर, कर्मगढ, साहूवाला प्रथम गांव का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों को सटीक और सही आकलन करने के दिए निर्देश
बिजली मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे फसलों का सटीक और सही आकलन करके ही नुकसान की रिपोर्ट भेजें ताकि किसानों को उनकी फसलों का सही मायने में पूरा मुआवजा मिल सके। नुकसान की भरपाई के लिए सरकार फसलों का सर्वे करा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार हर किसान की फसल में हुए नुकसान का आकलन करके भरपाई करवाएगी। किसान अपनी फसल के नुकसान की जानकारी ई-फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल पर तय समय यानी 72 घंटे में दर्ज कर सकते हैं ताकि खराब हुई फसलों का समय पर मुआवजा उन्हें दिया जा सके।

बड़ागुढ़ा के 29 गांवों में हुई ओलावृष्टि
जिले के बड़ागुढ़ा के रोड़ी, फग्गू, देसूजोधा, रोहण, मलहारी, भीवा, थीराज, पंजमाला, झोरड़रोही, भादड़ा, सुखचैन, सुबेवाला खेड़ा, कुरंगावाली, दौलतपुर खेड़ी, कमाल, झीड़ी, सवाईपुर, ढाबा, बीरूवाली गुढ़ा, बड़ागुढ़ा, भंगू, फतेहपुर नियमतखा, कर्मगढ़, साहुवाला प्रथम, छतरिया, रघुआना, खुइयानेपालपुर, भागसर, खाईशेरगढ़ में ओलावृष्टि हुई है।

ऐलनाबाद के इन 17 गांवों में हुई ओलावृष्टि
अमृतसर, करीवाला, मिर्जापुर, हरनीखुर्द, जोवननगर, संतनगर, धर्मपूरा, दमदमा, रत्ताखेड़ा, बेहरवाला खुर्द, बुढ़ीमेड़ी, तलवाड़ा खुर्द, ठोबरिया, ऐलनाबाद, ढाणी जतन, धोलपालिया, मोजुखेड़ा, पट्टी कृपाल ।


रानियां के इन 24 गांवों में हुई ओलावृष्टि
नकौड़ा, नगराना, रानियां, भड़ोल्यावाली, नाईवाला, ढुंडियावाली, बालासर, मोहम्मदपुरिया, मेहनाखेड़ा, मंगालिया, नानूआना, धोतड़, जोधपूरिया, दल्लेवाल, पीरखेड़ा, मोड़ावाली, बुखाराखेड़ा, खारिया, फतेहपुरिया, चक्का, भूना, कुस्सर, गिदड़ा, हरिपुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed