फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Electricity consumption increased by one and a half lakh units, fuses of 300 transformers blown in 19 hours, long cuts

Sirsa News: डेढ़ लाख यूनिट बढ़ी बिजली की खपत, 19 घंटों में 300 ट्रांसफार्मरों के उड़े फ्यूज, लग रहे लंबे कट

Wed, 21 Jun 2023 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 21 Jun 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Electricity consumption increased by one and a half lakh units, fuses of 300 transformers blown in 19 hours, long cuts
बिजली निगम में सुविधा केंद्र में लोगों की ​शिकायतें सुनते कर्मचारी।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गर्मी शुरू होने से पहले बिजली निगम की ओर से तैयारियां पूरी किए जाने के दावे फेल होते हुए नजर आ रहे हैं। दो दिन की गर्मी ने ही इन तैयारियों की पोल खोलकर रख दी है। मंगलवार रात 10 बजे से बुधवार शाम पांच बजे तक 19 घंटों में शहर के 300 ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उड़ गए हैं। लोड बढ़ने पर निगम की ओर से एक से दो घंटे तक के बिजली कट लगाए जा रहे हैं। शिकायत केंद्रों पर एक हजार से अधिक बिजली संबंधी शिकायतें पहुंच रही हैं।
मंगलवार व बुधवार को तेज धूप व उमस ने लोगों को खूब परेशान किया। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग एसी और कूलर का सहारा ले रहे हैं। इससे ट्रांसफार्मरों पर बिजली लोड भी काफी बढ़ गया। दो दिनों में बिजली की खपत डेढ़ लाख यूनिट बढ़ी है। ऐसे में ट्रांसफार्मरों ने दम तोड़ना शुरू कर दिया। मंगलवार रात को बार-बार बिजली गुल होने से लोगों की नींद उड़ गई। डबवाली रोड क्षेत्र में स्थित कॉलोनियों में एक से दो घंटे के कट बार-बार लगते रहे। लोड बढ़ने से बुधवार शाम पांच बजे तक शहर के करीब 300 ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उड़ गए। इन्हें ठीक करने के लिए कर्मचारी एक जगह से दूसरी जगह पर चक्कर काटते रहे। शिकायत केंद्र में भी हर रोज बिजली बाधित होने की 1000 के करीब शिकायतें पहुंच रही हैं।
विज्ञापन


38 लाख से साढ़े 39 लाख यूनिट पहुंची बिजली खपत
बीते दो दिनों से ही तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण अब बिजली की खपत भी पहले से बढ़ना शुरू हो चुकी है। जिले में पहले हर रोज करीब 38 लाख यूनिट की खपत होती थी, जोकि बढ़कर साढ़े 39 लाख यूनिट तक पहुंच गई है। शहर में दोपहर तक सभी ट्रांसफार्मर ओवर लोड में रहे। बुधवार शाम को मौसम में बदलाव होने के बाद लोड में कमी आई है। वहीं, स्थिति खराब होने को लेकर बिजली निगम ने भी अब नया प्लान तैयार कर ट्रांसफार्मरों की संख्या व अतिरिक्त पावर वाले ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धान की रोपाई के शुरू होते ही बिगड़ी स्थिति, किसान परेशान
जिले में अब धान की रोपाई का कार्य शुरू हो गया है। जिले में किसान ट्यूबवेल के माध्यम से पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। इससे लोड बढ़ने के कारण अब खेतों में सप्लाई होने वाली बिजली की सप्लाई भी काफी प्रभावित हो रही है। डिंग क्षेत्र के किसान मनीष कुमार, रमेश कुमार, रणजीत सिंह, विरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके क्षेत्र में नाम मात्र ही खेतों में बिजली की सप्लाई हो रही है, वह भी एक से दो घंटे ही मिल पा रही है। इसके कारण उनकी धान की रोपाई का कार्य भी प्रभावित हो रहा है।


वर्जन
गर्मी के कारण शहर के ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ा है। जिसके लिए शहर में बार-बार कट लग रहे हैं। सप्लाई को सुचारू रखने के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। शहर में कई स्थानों पर कम वोल्टेज वाले ट्रांसफार्मरों को हटाकर बड़े ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। शहर में भी कई स्थानों पर अतिरिक्त लोड है। जिसकी समस्या जल्द ही कर दी जाएगी। - अमित कुमार, एसडीओ, बिजली निगम सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed