फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Election: Rajesh will be the candidate for the post of chairman from Rania, name not decided in Ellenabad and Dabwali

चुनाव : रानियां से राजेश होंगे चेयरमैन पद के लिए आप प्रत्याशी, ऐलनाबाद व डबवाली में नाम तय नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Election: Rajesh will be the candidate for the post of chairman from Rania, name not decided in Ellenabad and Dabwali
भाजपा नेता गोबिंद कांडा कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए। विज्ञप्ति - फोटो : Sirsa
ऐलनाबाद/रानियां/डबवाली। नगर निकाय चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी पार्टी चुनाव में अपने उम्मीदवार उतरने के लिए लगातार बैठक कर रही हैं। बुधवार को आम आदमी पार्टी ने रानियां से चेयरमैन पद के लिए उम्मीदवार को घोषणा कर दी है, हालांकि ऐलनाबाद व डबवाली में किसी का अभी नाम फाइनल नहीं हुआ है। दूसरी ओर कांग्रेस, भाजपा, इनेलो, जजपा ने अभी अपने पते नहीं खोले हैं। इसके अलावा बुधवार को भी तीसरे दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं भरा है। गुरुवार को महाराणा प्रताप जयंती के चलते अवकाश रहेगा, जिसके चलते नामांकन दाखिल नहीं होगा।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में चेयरमैन पद के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। रानियां से आप उम्मीदवार के तौर पर राजेश कुुमार के नाम की घोषणा की गई है। डबवाली और ऐलनाबाद के लिए अभी नाम फाइनल होना बाकी है। आप की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में भिवानी से इंदु, चरखी दादरी से शिवेंद्र सिंह, हांसी से यशपाल सिंह, जींद से रजनीश, चीका से मनदीप कौर, कैथल से नीलम रानी, घरोंदा से सुरेंद्र सिंगला, असंध से सोनिया, नारनौल से सोनू सैनी, पलवल से नवीन रोहिला, सफीदों से सुनीता सैनी और कुंडी से कुमारी अंजली के नाम पर मुहर लगाई गई है।
विज्ञापन

ऐलनाबाद : 10 प्रत्याशी टिकट के लिए दौड़ में
ऐलनाबाद नगरपालिका के 17 वार्डों में निकाय चुनाव होने हैं। ऐलनाबाद नगरपालिका अध्यक्ष पद एससी पुरुष वर्ग के लिए आरक्षित है। इसके लिए कांग्रेस, भाजपा, जेजेपी, इनेलो व आप पार्टी के करीब 10 से 12 उम्मीदवार दौड़ में हैं। परंतु अभी तक किसी भी पार्टी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, जिसके चलते कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ है। कांग्रेस के दो, भाजपा के छह, इनेलो के दो, आप के तीन नाम सामने आए हैं, जबकि जजपा से अभी तक खुलकर कोई नाम सामने नहीं आ रहा है। पार्षद पद के लिए उम्मीदवारों ने जोर-आजमाइश शुरू कर दी है। हालांकि भाजपा की बैठक का आयोजन ऐलनाबाद में किया गया, जिसमें इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डबवाली : भाजपा व कांग्रेस से तीन- तीन, जेजेपी व इनेलो से एक-एक ने जताई दावेदारी
डबवाली नगरपरिषद चुनाव के 21 वार्डों में निकाय चुनाव होने हैं। यहां पर अध्यक्ष पद जनरल पुरुष के लिए आरक्षित है। सूत्र बताते हैं कि अध्यक्ष पद की टिकट प्राप्त करने के लिए कांग्रेस, भाजपा, इनेलो, जजपा व आप के करीब 10 दावेदार दौड़ में है। इसमें भाजपा से तीन, कांग्रेेस से तीन, जेजेपी से एक, इनेलो से एक ने दावेदारी जतायी है। आप पार्टी की तरफ से अभी तक कोई दावेदार खुलकर सामने नहीं आ रहा है। इन सभी दावेदारों ने अपने क्षेत्र में जनसंपर्क शुरू कर दिया है तथा पार्टी की ओर से नाम घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।
चार जून नामांकन की अंतिम तिथि
चुनाव की घोषणा के बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन अभी तक किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं भरा है। नामांकन के अंतिम तिथि चार जून है। नामांकन पत्रों की जांच छह जून को 11.30 बजे से होगी तथा 7 जून को प्रात: 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। शेष बचे उम्मीदवारों को सात जून को ही चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 19 जून को सुबह सात बजे से सायं छह बजे तक मतदान होगा। यदि किसी कारणवंश किसी बूथ का चुनाव रद्द होता है तो वहां पर पुन: मतदान 21 जून करवाया जा सकता है।
भाजपा बैठक : नपा प्रधान के लिए आठ लोगों ने पेश किया दावा
सिरसा। ऐलनाबाद में भाजपा की बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में ऐलनाबाद नगर पालिका के प्रधान पद के उम्मीदवार के चयन को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान आठ लोगों ने प्रधान पद पर दावा पेश किया। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें प्रधान पद के लिए टिकट नहीं मिलता तो वे भाजपा उम्मीदवार की जीत के लिए चुनाव प्रचार करेंगे और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।

बैठक में नगर पालिका प्रधान पद के लिए सुभाष चौहान, पूर्व पार्षद रमेश कुमार, विजय धोकरवाल, अजय कुमार, राजेश कुमार, हरकेश मंगोली, संदीप भानखड़ एडवोकेट, सुरेंद्र कुमार एडवोकेट, पूर्व पार्षद सुरजाराम ने अपना दावा पेश किया। इनमें से अधिकतर पार्टी से कई सालों से जुड़े हुए हैं। सभी ने अपना-अपना रिपोर्ट कार्ड वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा और अन्य पदाधिकारियों के समक्ष पेश किया। गोबिंद कांडा ने सभी दावेदारों से कहा कि पार्टी टिकट तो एक को ही देगी। अगर उन्हें टिकट नहीं मिलती तो क्या वे पार्षद का चुनाव लड़ेंगे। इस पर सभी ने कहा कि वे पार्षद का चुनाव तो नहीं लडे़ंगे पर पार्टी जिसे भी उम्मीदवार बनाएगी, उसकी जीत के लिए जीन जान से प्रयास करेंगे। पार्टी की मजबूती के लिए वे हर समय तैयार हैं। गोबिंद कांडा ने कहा कि सभी दावेदारों को विवरण चंडीगढ़ में आयोजित भाजपा की बैठक में रखा जाएगा, पार्टी कमान की ओर से गठित कमेटी ही उम्मीदवार के नाम की घोषणा करेगी। इस मौके पर प्रदेश सचिव अमीरचंद मेहता, महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव निताशा सिहाग, मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह चहल, नगर पालिका के निर्वतमान चेयरमैन रविंद्र लढ़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed