फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Election officials allotted election symbols to 19 candidates

19 उम्मीदवारों को चुनाव अधिकारी ने अलॉट किए चुनाव चिन्ह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Election officials allotted election symbols to 19 candidates
ऐलनाबाद (सिरसा)। ऐलनाबाद उपचुनाव के लिए बुधवार को नामांकन वापसी के दिन दो उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया है। अब 19 उम्मीदवार ऐलनाबाद उपचुनाव लड़ेंगे। सभी को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इंडियन नेशनल लोकदल से अभय सिंह चौटाला को चश्मा, भारतीय जनता पार्टी के गोबिंद कांडा को कमल, इंडियन नेशनल कांग्रेस के पवन बैनीवाल को हाथ, राइट टु रिकॉल पार्टी के चरण सिंह को बैटरी टार्च, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के दलबीर को फलों से युक्त टोकरी, भारतीय संत पार्टी के बलवान सिंह को रोड रोलर, भारतीय जनराज पार्टी के प्रत्याशी कैप्टन महाबीर प्रसाद को अलमारी चुनाव चिन्ह अलॉट किए गए हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों में अभय सिंह को कप और प्लेट, ओमप्रकाश सोनी को करनी, जगदीश रूपावास को साइकिल का पंप, नरेंद्र सिंह को टेलीविजन, पवन कुमार को हेड फोन, पृथ्वी सिंह को हीरा, भरत सिंह को सेब, विकल पचार को गन्ना किसान, विक्रम पाल को हॉकी और बॉल, संत धर्मबीर चोटीवाला को हेलीकॉप्टर, सविता काजल को हेलमेट व सुरजीत सिंह को सिलाई मशीन चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed