फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Eight hours of electricity interrupted at Panjuana Waterhouse, drinking water did not reach the city's population of 20 thousand

पंजुआना जलघर की आठ घंटे बिजली बाधित, शहर की 20 हजार की आबादी तक नहीं पहुंचा पेयजल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Eight hours of electricity interrupted at Panjuana Waterhouse, drinking water did not reach the city's population of 20 thousand
पंजुआना के बिजली घर में रखरखाव का कार्य करते निगम कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। पंजुआना गांव के बिजलीघर में लाइनों के रखरखाव को लेकर निगम की ओर से सुबह ही कट लगा दिया गया। जिसके कारण पंजुआना जलघर की भी दिनभर बिजली बाधित रही। बिजली बाधित होने के कारण शहर की लगभग 20 हजार आबादी तक सुबह के समय पेयजल की सप्लाई नहीं हो पाई। ऐसे में शहर वासियों को इस परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां तक कि लोग सुबह के समय बार बार पानी की मोटर चलाकर पानी आया है कि नहीं देखते रहे।
विज्ञापन

गर्मियों के दिनों में बढ़ने वाले लोड के चलते फाल्ट से बचने के लिए लाइनों के रखरखाव का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में बिजली निगम की ओर से पंजुआना क्षेत्र में बिजली लाइनों के रखरखाव के लिए सुबह 9 बजे ही कट लगा दिया। पंजुआना जलघर से ही शहर को पेयजल सप्लाई होती है। बिजली कट के चलते शहर की कई कॉलोनियों में सुबह के समय पेयजल की सप्लाई नहीं हो पाई। पानी के लिए शहरवासी बार बार मोटर चलाकर देखते रहे कि पानी आया की नहीं। पानी न आने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली कटों के कारण बिगड़ा पेयजल सप्लाई का शेड्यूल
समय पर पेयजल सप्लाई नहीं होने के कारण जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अघोषित कट लगने के कारण पेयजल सप्लाई का समय गड़बड़ा गया है। जिस कारण निर्धारित समय पर सप्लाई नहीं दी जा रही है। वहीं बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि रखरखाव के लिए बिजली लाइनों को बंद किया जा रहा है, जिसकी आगामी सूचना दी जा रही है। इसके बावजूद जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की ओर से अपने स्तर पर समय रहते कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है, जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा विभाग अपनी कमजोरी छिपाने के लिए आरोप बिजली निगम पर लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में पंजुआना जलघर से होती है पेयजल सप्लाई
पंजुआना जलघर से शहर में पेयजल सप्लाई होती है। शहर की आधे से ज्यादा आबादी को पंजुआना जलघर से पानी की सप्लाई दी जा रही है। पंजुआना में बिजली कट लगने के कारण इसकी परेशानी शहरवासियों को झेलनी पड़ी। पानी सप्लाई नहीं होने के कारण लोग दिनभर पेयजल का इंतजार करते रहे। विभाग में संपर्क करने पर दोनों विभाग के अधिकारी एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। परंतु देर शाम तक शहर की करीब 20 हजार से ज्यादा की आबादी पेयजल के लिए परेशान रही।
इन क्षेत्रों में नहीं हुई पेयजल सप्लाई
पंजुआना जलघर में बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण शहर में अनेक स्थानों पर समय से पेयजल सप्लाई नहीं पहुंच पाई। इनमें डबवाली रोड, शास्त्री कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी, टाउन पार्क क्षेत्र, रानियां रोड, जेजे कॉलोनी सहित अनेक क्षेत्रों में सप्लाई बाधित हुई। इस दौरान शहर में करीब 20 हजार की आबादी प्रभावित हुई। लोग दिनभर पेयजल सप्लाई का इंतजार करते रहे।
रखरखाव के चलते बिजली कट लगाया गया है। इसकी सूचना पहले ही दे दी गई थी। सूचना दिए जाने के बाद समय पर पेयजल सप्लाई देने के लिए जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग को अपने स्तर पर पहले से तैयारी करनी चाहिए थी।

- राजेश कुमार, एसडीओ, बिजली निगम पंजुआना
पंजुआना में बिजली कट के चलते शनिवार को शहर में पेयजल सप्लाई समय पर नहीं दी जा सकी। बिजली निगम से संपर्क कर जल्द बिजली व्यवस्था शुरू करने की मांग की गई है ताकि शहर में सप्लाई दी जा सके।
- मोहनलाल, जेई, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed