{"_id":"642b138397f4c4b49b0211c8","slug":"education-admission-process-started-with-half-baked-preparations-mis-portal-stalled-sirsa-news-c-21-1-97152-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा : आधी-अधूरी तैयारियों के साथ दाखिला प्रक्रिया शुरू, एमआईएस पोर्टल ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा : आधी-अधूरी तैयारियों के साथ दाखिला प्रक्रिया शुरू, एमआईएस पोर्टल ठप
Mon, 03 Apr 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 03 Apr 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
राजकीय स्कूल में छात्रा का दाखिला करते शिक्षक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शिक्षा निदेशालय ने आधी- अधूरी तैयारियों के साथ दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसका खामियाजा विद्यार्थियों को उठाना पड़ रहा है। एमआईसी पोर्टल अपडेट न होने की वजह से विद्यार्थियों के दाखिले पोर्टल पर अपडेट नहीं हो पा रहे हैं। पुराने स्कूल से विद्यार्थियों को एसएलसी भी नहीं मिल रहा। विद्यार्थियों और अभिभावकों को विद्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है, लेकिन शिक्षकों को दाखिले करने के लिए काफी मशक्कत का सामना पड़ रहा है। अभी प्रक्रिया शुरू हुए तीन दिन ही बीते हैं कि विभाग का पोर्टल ठप हो गया है। इसके कारण विद्यार्थियों के दाखिले पोर्टल पर ऑनलाइन अपडेट नहीं हो रहे हैं। शिक्षकों को ऑफलाइन ही दाखिले करने पड़ रहे हैं। दूसरी ओर निदेशालय ने जिले के सभी शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि विद्यार्थियों के दाखिले एमआईएस पोर्टल पर अपडेट किए जाएंगे। अब शिक्षक असमंजस में हैं कि आखिर दाखिले करे तो करें कैसे। वहीं, शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पोर्टल अभी अपडेट हो रहा है। इसके कारण विद्यार्थियों के दाखिले पोर्टल पर नहीं हो रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि हर साल शैक्षणिक सत्र के शुरुआत में पोर्टल अपडेट होता है। इस साल भी नए शिक्षा सत्र के शुरुआती समय में पोर्टल अपडेट किया जा रहा है।
शिक्षकों की दोगुनी ही मेहनत, विद्यार्थी भी चक्कर काटने का मजबूर
नई कक्षा में विद्यार्थियों को दाखिला लेने के लिए एसएलसी यानी स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट की जरूरत होती है। एसएलसी पुराने विद्यालयों से विद्यार्थियों को लेना होता है। एमआईएस पोर्टल ठप होने के कारण विद्यार्थियों एसएलसी भी नहीं मिल रहा है। इसके कारण विद्यार्थियों को विद्यालयों के प्रतिदिन चक्कर काटने पड़ रहे हैं। वहीं, शिक्षकों को दाखिला करने की खूब माथा पच्ची करनी पड़ रही है। इस समय एमआईएस पोर्टल पर ऑनलाइन दाखिले अपडेट नहीं हो रहे हैं। ऐसे में शिक्षकों को रजिस्ट्रर पर दाखिले करने पड़ रहे हैं। विद्यार्थियों के विभिन्न कागजों को संभाल कर रखना पड़ रहा है। ऐसे में शिक्षकों की मेहनत भी दोगुनी हो गई है। इसके बाद पोर्टल चलने के बाद फिर से विद्यार्थियों के दाखिले पोर्टल पर अपडेट करने होंगे।
विज्ञापन
एमआईएस पोर्टल अपडेशन पर है। जल्द ही शुरू हो जाएगा। - अमित मनहर, नोडल अधिकारी दाखिला, सिरसा।