फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Educated head of the country's decision to change direction: Chopra

शिक्षित सरपंच का फैसला देश की दिशा बदलेगा: चोपड़ा

Sun, 13 Dec 2015 01:04 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Sun, 13 Dec 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
Educated head of the country's decision to change direction: Chopra

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा ने कहा कि जनप्रतिनिधि शिक्षित होना चाहिए। हरियाणा की ओर से की गई इस पहल का अनुसरण देश के दूसरे प्रदेश भी करेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश के इस कदम से आने वाले समय में विधायक व सांसद के भी शिक्षित होने के लिए न केवल आवाज उठेगी बल्कि ठोस आधार भी बनेगा।

जगदीश चोपड़ा रानियां में पंचायत चुनाव को लेकर हाल ही में आए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 1947 और 2015 की इस लंबी अवधि के दौरान बहुत बदलाव आ चुका है।
विज्ञापन


पिछली पीढ़ी का हम सम्मान तो करते हैं मगर इस आईटी युग में जो काम आज का शिक्षित युवा कर सकता है, उससे विकास के मार्ग पर प्रदेश व देश विश्व में छा जाने की क्षमता रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने व्यवस्था बदलने का वायदा किया था और यह व्यवस्था बदलने में एक बड़ा कदम साबित होगा। प्रदेश सरकार गांव-गांव सचिवालय खोलने जा रही है।

उन्होंने कहा कि विपक्षी दल न तो शिक्षित युवाओं को आगे आने देना चाहते है और न ही भ्रष्टाचार को खत्म करने की दिशा में उनकी कोई रुचि है।

विपक्षी दलों ने प्रदेश सरकार के निर्णय का जमकर विरोध किया अब सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से प्रदेश का युवा खुश है। पंचायती चुनाव में युवा वर्ग उत्साह के साथ भाग लेगा और विपक्षी दलों को मुह तोड़ जवाब देगा।

चोपड़ा ने नकौड़ा बाजार में 90 लाख की लागत से डाली जा रही पाइप लाइन योजना का शिलान्यास भी किया। पेयजल के लिए पहले चार इंची पाइप लाइन डाली हुई थी जो कि अब जर्जर अवस्था में है।


जगह-जगह लीकेज के कारण इमारतों में दरारें आ रही थीं। अब नकौड़ा बाजार से बालासर मार्ग तक छह इंची नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अमीर चंद मेहता, पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा, गुरदेव राही, बलवान जांगड़ा, शिशुपाल कंबोज, रेणू शर्मा, भीमसैन गर्ग, पिंचू कालड़ा आदि उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed