फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   During the BJP convention, the farmers raised slogans against the leaders

भाजपा सम्मेलन के दौरान किसानों ने नेताओं के खिलाफ की नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
During the BJP convention, the farmers raised slogans against the leaders
भाजपा की बैठक के दौरान बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते प्रदर्शनकारी किसान और तैनात पुलिस बल और - फोटो : Sirsa
सिरसा। ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर रानियां रोड स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक करने आए नेताओं को संयुक्त किसान मोर्चा सिरसा से जुड़े किसानों ने काले झंडे दिखाए और सरकार विरोधी नारेबाजी की। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान यहां पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे किसान सतपाल सिंह व गुरप्रीत सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार लगातार किसान विरोधी फैसले ले रही है, जिसको लेकर किसान आंदोलनरत हैं। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों को लेकर देश का अन्नदाता पिछले करीब एक साल से सड़कों पर है, लेकिन सरकार को इस बात से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि यूपी में आंदोलनरत किसानों पर भाजपा नेताओं ने गाड़ी चढ़ाकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है, लेकिन इस सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। किसान नेताओं ने कहा कि ऐलनाबाद उपचुनावों में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे गोबिंद कांडा का हर गांव में विरोध किया जाएगा। उन्हें किसी भी गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा, इसके लिए बाकायदा गांवों में किसान नेताओं द्वारा अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर सतपाल सिंह सिरसा, गुरप्रीत सिंह, बलजिंद्र सिंह, गोरा धनी कान, उदय सिंह, अमनप्रीत सिंह, शाना ढिल्लो, हरभेज ढिल्लो आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed