फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Due to the scarcity of water in Rupnagar, the residents of the ward expressed their anger by shouting slogans

रूपनगर में पानी की किल्लत के चलते वार्ड वासियों ने नारेबाजी कर जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Due to the scarcity of water in Rupnagar, the residents of the ward expressed their anger by shouting slogans
रूपनगर की महिलाएं पानी की किल्लत के चलते रोष व्यक्त करती। - फोटो : Sirsa
सिरसा। वार्ड 12 स्थित रूपनगर में पिछले एक सप्ताह से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। जिससे कॉलोनी वासियों को टैंकरों से खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है। पेयजल समस्या को लेकर महिलाओं ने शनिवार को नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को पेयजल समस्या के बारे में अवगत करवाने के बाद भी अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पेयजल समस्या का हल नहीं हुआ तो रोड जाम करने से पीछे नहीं हटेंगे। जिसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारी जिम्मेवार होंगे।
विज्ञापन

बता दें कि रूप नगर में पिछले एक सप्ताह से पीने के पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। वार्डवासी अपने खर्च पर पानी के टैंकर मंगवाकर अपना काम चला रहे हैं। वार्डवासियों का कहना कि वे बहुत बार जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के चक्कर काट चुके हैं लेकिन विभाग द्वारा कोई समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

संस्था भी भेज रही है पानी
कॉलोनी में पेयजल समस्या होने पर शिवपुरी व अन्य संस्थाओं द्वारा भी पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं। इसी के साथ लोग अपने स्तर पर टैंकर मंगवा रहे हैं। जो कि उन्हें करीब 350 रुपये का पड़ रहा है। महिला चांदनी, रोशनी, सुधा, कलावती ने बताया कि वार्ड में सभी घर सामान्य परिवारों से है और मजदूरी का काम करते हैं। ऐसे में अगर वे पानी के टैंकर मंगवाकर रोजमर्रा के कामों को पूरा करेंगे तो खाएंगे क्या। उन्हें सबसे बड़ी चिंता पानी की हो रही है। पिछले सात दिन से पानी सप्लाई नहीं होने से भटक रहे हैं। जबकि अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड की समस्या संज्ञान में है। पिछले एक हफ्ते से वार्ड में पानी की किल्लत है। लोगों के साथ बहुत बार जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के एक्सईएन से मिल चुके हैं। विभाग द्वारा समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
- नारायण पाल, पार्षद, वार्ड 12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed