फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Due to the festive season, the goods were filled in the shop by taking loan, the desire was burnt to ashes

त्योहारी सीजन के चलते लोन लेकर दुकान में भरा था सामान, जलकर खाक हुए अरमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Due to the festive season, the goods were filled in the shop by taking loan, the desire was burnt to ashes
मोहत्ता मार्केट में दुकान पर लगी आग से जला समान। - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर के मोहंता मार्केट स्थित दुकान में अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण वहां रखा लाखों रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया। त्योहारी व सर्दी के सीजन के चलते दुकानदार ने लोन लेकर दुकान में सामान भरा था। दुकान में आग लगने के कारण दुुकान की दूसरी मंजिल पर रखा सामान भी जल गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को भारी मशक्कत करनी पड़ी। करीब छह घंटे के दौरान दमकल की गाड़ियों को 15 चक्कर लगाने पड़े। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

मंगलवार अल सुबह मोहंता मार्केट स्थित श्री दयाल कृष्ण सिलेक्शन में अज्ञात कारणों से आग लग गई। रात को करीब ढ़ाई बजे चौकीदार ने दुकान का शटर लाल होता हुआ देखा तो उसने संचालक को इस बारे में सूचना दी। जिसके बाद नरेश फूटेला तुरंत दुकान पर पहुंचे और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। तब तक आग दुकान की दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने सुबह करीब आठ बजे तक आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

दुकानदार बोला: कुछ दिन पहले ही करीब 20 लाख रुपये का दुुकान में भरा था सामान
वहीं दुुकानदार ने बताया कि त्योहारी सीजन के चलते उन्होंने कुछ दिन पहले ही लोन लेकर दुकान में सामान भरा था। इस आग ने उसके सारे सपने खाक कर दिए। आग से उसको काफी नुकसान हुआ है। आग के कारण दुकान में रखा हर प्रकार का सामान जलकर नष्ट हो गया। सर्दी का मौसम आने वाला है। ऐस में वो कपड़े दूसरी मंजिल पर रखे थे लेकिन आग से वे भी नहीं बच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed