{"_id":"62c4768ff051b52cfe656f1f","slug":"drunken-bahia-only-the-keeper-of-the-village-started-the-business-of-selling-drugs-sirsa-news-hsr6359420147","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में डूबता बाहिया : गांव का रखवाला ही करने लगा नशीले पदार्थ बेचने का धंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में डूबता बाहिया : गांव का रखवाला ही करने लगा नशीले पदार्थ बेचने का धंधा
विज्ञापन
गांव बाहिया की खस्ताहाल सरकारी इमारत में सफाई का अभाव है व नशेड़ियों का बनी अड्डा। संवाद
- फोटो : Sirsa
सिरसा। गांव का रखवाला करने वाला ही नशीले पदार्थ बेचने लगा। गांव बाहिया के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर गांव के चौकीदार, सफाई कर्मचारी व उसके पति पर नशीले पदार्थ के धंधे में लिप्त होने का आरोप लगाया है। 50 से ज्यादा ग्रामीणों ने जिला और पुलिस प्रशासन से इस मामले की जांच कराने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में संज्ञान लेकर जांच कराने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव बाहिया के ग्रामीणों ने एक पत्र जिला उपायुक्त के नाम भेजा। इस पत्र में गांव के पूर्व सरपंच धर्मा देवी सहित ग्रामीण राकेश कुमार, नत्थू राम, चंपा देवी, विनोद खान, हंसराज, रोशनी देवी, मदन लाल, राम कुमार ने कहा कि गांव में चौकीदार और सफाई कर्मचारी अपनी ड्यूटी से नदारद रहते हैं। उन्होंने कहा कि गांव का कोई व्यक्ति चौकीदार को ड्यूटी करने को कहते हैं तो वह स्पष्ट इंकार कर देता है। साथ ही सफाई कर्मचारी का भी इसी प्रकार का रवैया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग गांव में चिट्टा, भांग सहित अन्य नशे का सामान बेचने का काम करते हैं। आरोप है कि चौकीदार स्वयं भी नशे में धुत्त रहता है।
गांव की संपत्ति हो रही खराब, नहीं दिया जा रहा ध्यान
ग्रामीण नैना देवी, राजकुमार पंच, विनोद कुमार, वेद प्रकाश ने कहा कि कोई ग्रामीण चौकीदार को ड्यूटी करने के लिए कहता है तो वह अभद्र व्यवहार करता है और उस व्यक्ति के घर जाकर हमला भी कर देता है। ग्रामीण महावीर, सुरेश कुमार, भूप सिंह, प्रताप, देवीलाल, पवन कुमार ने कहा कि सफाई के अभाव में गांव की गलियां गंदगी से अटी पड़ी हैं, जबकि देखरेख के अभाव में सरकारी इमारतें खराब हो रही हैं।
विज्ञापन
ये है आरोप और मांगें
- चौकीदार और सफाई कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से हटाकर कानूनी कार्रवाई की जाए।
- गांव में पिछले दिनों नशे से दो युवकों की मौत हो चुकी है। नशे के कारण गांव में चोरी व गुंडागर्दी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
- सरकारी मकानों, वाटर वर्क्स व नवनिर्मित व्यायाम शाखा को नशेड़ियों ने उत्पात मचाकर खराब कर दिया है। इमारतों के शीशे फोड़ दिए हैं और सामान भी तोड़ दिया है।
- चौकीदार और सफाई कर्मचारी की वार्षिक आय की जांच की जाए, क्योंकि बेनामी संपत्ति बना रखी है।
जांच के बाद जल्द करवाएंगे कार्रवाई : एसपी
इस मामले में जांच करवाएंगे। नारकोटिक्स सेल को काम पर लगा दिया है। जांच के बाद गांव में रेड करवाकर कार्रवाई करवाई जाएगी। - डॉ. अर्पित जैन, एसपी, सिरसा।