{"_id":"62ffce4698b99257822537d1","slug":"drug-death-accused-absconding-police-raiding-houses-sirsa-news-hsr639606569","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे से मौत मामले के आरोपी फरार, पुलिस मार रही घरों में छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे से मौत मामले के आरोपी फरार, पुलिस मार रही घरों में छापे
विज्ञापन
सिरसा। डबवाली और रानियां में चार दिन पहले नशे की ओवरडोज से दो युवकों की मौत मामले के छह आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार उनके व रिश्तेदारों के घर पर छापे मार रही है। हालांकि रानियां के मामले में पुलिस ने पांच और डबवाली मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि डबवाली में चार दिन पहले 17 वर्षीय युवक की नशे की ओवरडोज के कारण मौत हो गई थी। जिसके बाद उसके दो दोस्तों और दो मेडिकल संचालकों पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था। इनमें से उसके दो दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि मेडिकल संचालक अभी भी फरार चल रहे हैं। वहीं रानियां के कुत्ताबढ़ में 18 वर्षीय युवक की मौत मामले में पुलिस ने नौ आरोपियों पर मामला दर्ज किया था। जिनमें से पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें से चार आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं।
कुत्ताबढ़ में युवक की मौत होने मामले में एक महिला सहित पांच को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार छापे मार रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
-विक्रम सिंह, थाना प्रभारी, रानियां।