फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Drone survey of auto market started, everything from environment to parking will be taken care of

Sirsa News: ऑटो मार्केट का ड्रोन से सर्वे शुरू, पर्यावरण से लेकर पार्किंग का रखा जाएगा ध्यान

Mon, 06 Nov 2023 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 06 Nov 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Drone survey of auto market started, everything from environment to parking will be taken care of
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। ऑटो मार्केट में मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद नगर परिषद ने कंसलटेंसी फर्म को ऑटो मार्केट का डिजाइन तैयार करने का कार्य सौंप दिया है। फर्म ने अपना काम शुरू कर दिया है। ड्रोन के माध्यम से पूरी ऑटो मार्केट का सर्व का कार्य किया जा रहा है। सर्व के आधार पर थ्री डी इमेज से डिजाइन तैयार किया जाएगा। अधिकारियों की माने तो सिरसा की ऑटो मार्केट को उच्च स्तरीय बनाया जाएगा। पर्यावरण के अनुरूप ऑटो मार्केट को पूर्ण रूप से विकसित करने की योजना बनाई जा रही है।

हिसार की एचआर कंसलटेंसी फर्म को ऑटो मार्केट का थ्री डी प्रारूप बनाने का काम सौंपा गया है। फर्म ने कार्य शुरू कर दिया है। फर्म की ओर से इस महीने में डिटेल रिपोर्ट बनाकर तैयार कर ली जाएगी। बस शर्तें नगर परिषद की ओर से उसे उन्हें ऑटो मार्केट को लेकर हर पहलू की पूर्ण जानकारी समय रहते उपलब्ध हो जाए।
विज्ञापन



यह होंगे काम
1 विशेष रूप से ग्रीन बेल्ट बनाई जाएगी। इसके अतिरिक्त जहां पर हरियाली विकसित की जा सकती है, पेड़ पौधे लगाने का प्रावधान रखा जाएगा।
2 ऑटो मार्केट की सभी सड़कों के फुटपाथ बनाए जाएंगे।
3 ऑटो मार्केट में बारिश के पानी की निकासी को लेकर विशेष प्लान तैयार किया जाएगा। लाइनों को बिछाने और चैंबर आदि की लोकेशन डिजाइन होंगी।
4 आधुनिक व फैन्सी स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इसी आधार पर डिजाइन तैयार होगा।
5 नगर परिषद की खाली व प्लान जमीन पर दुकानों आदि के साइज को दर्शाया जाएगा।

बॉक्स
ड्रोन मौजूदा स्थिति के लिए जरूरी
फर्म के इंजीनियर प्रवीण कुमार ने बताया कि सर्वे के दौरान ड्रोन से पूरी मार्केट की वीडियोग्राफी करवाई जा रही है। 10 से ज्यादा दिन का वक्त इस कार्य में लगा है और कुछ हिस्सा रहा हुआ है। इसी आधार पर थ्री डी इमेज बनाई जाएगी। पर्यावरण को लेकर विशेष ध्यान ऑटो मार्केट के डिजाइन में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
ऑटो मार्केट को लेकर कंसलटेंसी फर्म हायर की गई है। फर्म ने अपना काम शुरू कर दिया है। 15 से 20 दिनों में फर्म अपनी डिटेल रिपोर्ट दे देगी। इसके बाद एस्टीमेट आदि की प्रक्रिया को अमल में लाया जाएगा। - अनिल मोहिल, एमई, नगर परिषद , सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed