{"_id":"643992cc102d87975003c1e1","slug":"drivers-using-e-rickshaws-bought-for-passengers-to-carry-goods-sirsa-news-c-21-1-106487-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सवारियों के लिए खरीदी ई रिक्शा को सामान ढोने में इस्तेमाल कर रहे चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सवारियों के लिए खरीदी ई रिक्शा को सामान ढोने में इस्तेमाल कर रहे चालक
विज्ञापन
सिरसा। सवारियों को एक जगह से दूसरी जगह पर छोड़ने के लिए खरीदे गए ई रिक्शा का इस्तेमाल चालक सामान की ढुलाई के लिए कर रहे हैं। जिसके कारण यह ई रिक्शा कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। हालांकि कई ई रिक्शा चालकों की तरफ से सवारियों के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया गया है लेकिन वह सामान ढुलाई कार्य के लिए भी इसका धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं।
शहर में घूम रहे ई 1500 रिक्शा व ऑटो का आरटीओ विभाग के पास रजिस्ट्रेशन है। जिनमें से 400 के करीब ई रिक्शा का रजिस्ट्रेशन सामान की ढुलाई करने के लिए है। इन ई रिक्शा को एंगल लगाकर तैयार करवाया गया है। लेकिन शहर में सवारियों वाले कई ई रिक्शा का प्रयोग सामान ढोने के लिए किया जा रहा है। ई रिक्शा व ऑटो पर सरिया ढोने, लकड़ी ढोने, पत्थर ढोने, सब्जी सहित करियाणे के सामान को भी एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंचाया जाता है। जबकि इसके लिए प्रशासन की ओर से सख्ती करने को लेकर भी निर्देश दिए गए है। लेकिन इसके बाद भी कई ऑटो चालक व ई रिक्शा चालक मनमानी करते हुए यह कार्य करते हुए नजर आते है।
रिक्शा की छत पर भी रखा जाता है भारी सामान
शहर में ऑटो व ई रिक्शा चालकों द्वारा रिक्शा की छत पर भी भारी भरकम सामान रखकर एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंचाया जाता है। ऐसे में ये रिक्शा हादसे को न्योता देते हुए नजर आते हैं।
विज्ञापन
यात्रियों और सामान की ढुलाई करने के लिए अलग-अलग ई रिक्शा व रिक्शा की पासिंग होती है। शहर में कोई भी रिक्शा चालक सामान की ढुलाई करता है तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा ।
-धर्मचंद, यातायात थाना प्रभारी, सिरसा ।