फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Driver drove the bus after drinking alcohol; Roadways GM dismissed him from bus service

Sirsa News: शराब पीकर चालक ने दौड़ाई बस, रोडवेज जीएम ने बस सेवा से निष्कासित किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Driver drove the bus after drinking alcohol; Roadways GM dismissed him from bus service
सिरसा। आंबेडकर चौक पर किलोमीटर स्कीम की बस में चालक द्वारा शराब पीकर बस चलाने पर बुधवार रात सवारियों ने हंगामा किया। बस में सवार 35 यात्रियों ने जब देखा कि चालक गलत दिशा में बस चला रहा था और बस पर उसका नियंत्रण नहीं था, तो उन्होंने शोर मचा बस को रुकवाया।
विज्ञापन

वहीं, जीएम रोडवेज अनित कुमार ने घटना का संज्ञान लेते हुए बस चालक की एजेंसी को नोटिस जारी किया। नोटिस में एजेंसी से स्पष्टीकरण मांगा गया है और स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि संबंधित चालक को भविष्य में किसी भी बस में सेवा नहीं देने दी जाए। यदि चालक को फिर से बस में सवार किया गया तो एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

घटना के मुताबिक चंडीगढ़ से सिरसा आने वाली किलोमीटर स्कीम की बस बस स्टैंड से रवाना हुई थी। बस स्टैंड से दूसरा चालक बस में सवार हुआ और वह ऐलनाबाद के लिए रवाना हो गया। जैसे ही बस स्टैंड से पुल क्रॉस किया, चालक ने आंबेडकर चौक से डबवाली की दिशा में बस मोड़ दी। सवारियों ने विरोध करते हुए परिचालक से कहा कि उन्हें ऐलनाबाद जाना है, न कि डबवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिचालक आाैर यात्रियों ने चालक को गलत दिशा में जाने से रोका, लेकिन चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका। इसके बाद सवारियों ने परिचालक को बस रुकवाने का आग्रह किया और सभी यात्री बस से उतर गए। इसके बाद परिचालक ने मामले की सूचना कार्यालय में देकर चालक के शराब के नशे में होने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed