फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Driver arrested with 54 kg doda poppy, accomplice absconding

Sirsa News: 54 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ गाड़ी सवार गिरफ्तार, साथी फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Driver arrested with 54 kg doda poppy, accomplice absconding
सिरसा। सीआईए पुलिस ने ऐलनाबाद थाना क्षेत्र के गांव पोहड़का क्षेत्र से गाड़ी सवार एक व्यक्ति को 54 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान प्रहलाद सिंह पुत्र मनीराम निवासी चिलकनी ढाब, सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने डोडा पोस्त तथा गाड़ी को कब्जे में लेकर काबू किए गए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत ऐलनाबाद थाना में अभियोग दर्ज कर मौके से फरार हुए दूसरे व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी ने बताया कि स्टाफ के सहायक उप निरीक्षक बजरंग के नेतृत्व में सीआईए टीम गश्त व चेकिंग के दौरान ऐलनाबाद थाना क्षेत्र के गांव पोहडका क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान गाड़ी सवार दो व्यक्ति आए और पुलिस देखकर मौके से भागने का प्रयास किया। ऐसे में पुलिस टीम ने गाड़ी समेत एक आरोपी प्रहलाद को काबू कर लिया जबकि दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें रखे तीन प्लास्टिक के कट्टों में 54 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि उक्त डोडा पोस्त नीमच, मध्य प्रदेश से लाया गया था और उसे ऐलनाबाद क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed