फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Drinking water crisis deepens in the city, five colonists jammed for one hour at Suratgarhia Chowk

शहर में गहराया पेयजल संकट, सुरतगढ़िया चौक पर पांच कॉलोनीवासियों ने एक घंटा लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis deepens in the city, five colonists jammed for one hour at Suratgarhia Chowk
रोड पर पाइप बांधकर जाम करते कॉलोनी वासी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। गर्मी शुरू होते ही शहर में पेयजल संकट गहराना शुरू हो चुका है। पानी की सप्लाई न होने पर परेशान होकर शहर की पांच कॉलोनी के लोगों ने एकत्र होकर शहर के सुरतगढ़िया चौक पर जाम लगा दिया। कॉलोनी वासियों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की और जब तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं होती जाम न खोलने की चेतावनी दी। करीब एक घंटे तक जाम लगाए जाने पर अधिकारियों ने जल्द ही पानी की सप्लाई शुरू करने का आश्वासन दिया तो कॉलोनीवासी लौट गए।
विज्ञापन

शहर में अब अधिकतम तापमान करीब 44 डिग्री तक पहुंच गया है। करीब डेढ़ माह से वार्ड 18 व 19 में पानी की सप्लाई नहीं हुई तो शनिवार को कॉलोनी वासी प्रदर्शन करते हुए शहर के सूरतगढ़िया चौक पर पहुंच गए। यहां पर चौक के चारों तक प्रदर्शनकारी महिलाओं को पुरुषों ने बैंच व लोहे की एंगल लगाकर रोड जाम कर दिया और आवाजाही बाधित कर दी। कॉलोनी वासियों की ओर से जाम लगाए जाने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण यहां पर महिलाएं वाहन चालकों के से बहस करती हुई भी नजर आई। वहीं महिलाओं ने कहा कि करीब डेढ़ माह से दोनों वार्डों के करीब पांच कॉलोनियों में पेयजल की सप्लाई नहीं हो पा रही। वह गुरुद्वारे से पानी भरकर लाने को मजबूर हो रही हैं। इससे पहले घर में दूषित पेयजल की सप्लाई होती रही। अधिकारियों को शिकायत दी तो उनकी ओर से भी कोई समाधान नहीं किया गया। जिससे परेशान होकर वह जाम लगाने को मजबूर हुए हैं।
विज्ञापन

महिलाएं बोली: पानी का टैंकर मंगवाने को मजबूर
रोष प्रदर्शन करते हुए महिला मंजीत कौर, पुष्पा, तारा, बिमला, यमुना देवी, रजनी ने कहा कि वार्ड 18 व 19 वार्ड में आने वाली कॉलोनियों वाल्मीकि मोहल्ला, लक्खी तालाब मोहल्ला, शहीद भगत सिंह पार्क व अन्य कॉलोनी में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही। यहां ट्यूबवेल से पहले पानी की सप्लाई होती थी वह भी बीते डेढ़ माह से बंद पड़ा है। वह वार्ड के एमसी सहित अन्य अधिकारियों के पास समस्या लेकर पहुंचे है लेकिन उनकी कोई भी सुनवाई नहीं हो पा रही है। वहीं उन्होंने कहा कि मजबूर होकर उन्हें गुरुद्वारे से पानी लाना पड़ता है और वहीं पर नहाने के लिए पहुंचना पड़ता है। यहां तक की वह खुद के खर्च से 500 रुपये का टैंकर मंगवाने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के आश्वासन पर खोला जाम
जाम लगने मामले की सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। वहीं कॉलोनी वासियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाता वह जाम नहीं खोलेंगे। जिसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत की। तो उन्होंने एक घंटे में सप्लाई शुरू करने का आश्वासन दिया। वहीं कॉलोनी वासियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी समस्या का जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो वह वाल्मीकि चौक जाम करने को मजबूर होंगे।

रोड पर खड़ी होकर रोष प्रकट करती महिलाएं।

रोड पर खड़ी होकर रोष प्रकट करती महिलाएं। - फोटो : Sirsa

पानी की समस्या को लेकर सुरतगड़िया चौक पर जाम लागकर रोष प्रकट करते कॉलोनी वासियों से बातचीत करते प

पानी की समस्या को लेकर सुरतगड़िया चौक पर जाम लागकर रोष प्रकट करते कॉलोनी वासियों से बातचीत करते प- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed