फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Drainage system submerged in little rain, 34 crores submerged in water

Sirsa News: जरा सी बारिश में डूबी निकासी व्यवस्था, 34 करोड़ पानी में

Mon, 13 Jan 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 13 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Drainage system submerged in little rain, 34 crores submerged in water
बा​िरश के दो दिन बाद भी आंबेडकर चौक के पास हिसार रोड पर भरा पानी।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। बारिश के दौरान शहर में जलभराव न हो इसके लिए नगर परिषद ने अमृत योजना के तहत प्रोजेक्ट बनाकर लाइन बिछाने का काम किया। इस पर 34 करोड़ रुपये भी खर्च कर दिए गए, लेकिन शनिवार रात हुई 20 एमएम बारिश के पानी की अभी तक निकासी नहीं हो पाई है।
बारिश के बाद जलभराव के समस्या शहरवासी परेशान हैं, जबकि परियोजना पर काम पूरा होने के बाद भी एक साल में सिर्फ एक दिन ही बरसाती पानी की निकासी हो पाई है। इस बीच तीन बार लाइन टूटने के बाद भी एजेंसी पर जुर्माना कार्रवाई की जगह प्रशासन नोटिस जारी कर दुरुस्त करवाता ही नजर आता है। ऐसे में प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

डबवाली रोड पर दो सप्ताह पहले टूटी लाइन को अभी दुरुस्त नहीं करवाया गया। इसका खामियाजा शहरवासियों को जलभराव का सामना करना पड़ा। बारिश के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी सड़कों पर पानी जमा है। अधिकारियों की माने तो मौजूदा समय में लाइन का ज्वाइंट लीक हो सकता है। ऐसे हालात तब है, जब एक अनुभवी एजेंसी द्वारा शहर में पाइप लाइन बिछाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पहले बनाया था डिस्पोजल : नगर परिषद की ओर से बरसाती डिस्पोजल दो साल पहले बनाया था। दो साल में एक बार ही डिस्पोजल सही तरह से चला है। छह माह पहले जब कार्यकारी अधिकारी और एक्सईएन ने निरीक्षण किया था, तभी डिस्पोजल ने पानी उठाया था। इसके बाद मुख्य लाइन में ब्लास्ट हो गया था। जयपुर की एजेंसी फरवरी माह में मौसम खुलने पर ही काम करने के लिए आएगी।

एजेंसी को जारी किया गया है नोटिस

शहर के चौधरी दलबीर सिंह इंडोर खेल स्टेडियम के पास ही पंपिंग स्टेशन बनाया गया है। पंपिंग स्टेशन से करीब पांच किलोमीटर दूर घग्गर नदी तक यह लाइन डाली गई है। 600 मीटर दूरी पर ही पाइप जवाब दे रही है। उक्त स्थान से पाइप लीकेज होने के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसको लेकर पहले भी संबंधित एजेंसी को नगर परिषद की तरफ से नोटिस जारी किया गया है। यहां तक की बार-बार लीकेज होने वाले प्वाइंट को काटकर नया टुकड़ा भी डाला गया है। फिर भी उसी प्वाइंट से सीवरेज लाइन फट रही है।


संबंधित एजेंसी को नोटिस भेजा जा चुका है। मौसम साफ होने पर एजेंसी अपना काम शुरू कर देगी। ऐसा बार बार क्यों हो रहा है, इस बार इसी जांच की जाएगी, ताकि मानसून के मौसम में परेशानी न उठानी पड़े। - प्रवीण शर्मा, जेई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed