फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dr. Kamal Gupta knows the situation in the assembly constituencies of Sirsa parliamentary seat

Sirsa News: डॉ. कमल गुप्ता ने जाने सिरसा संसदीय सीट की विधानसभा क्षेत्रों के हालात

Sun, 02 Jun 2024 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 02 Jun 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Dr. Kamal Gupta knows the situation in the assembly constituencies of Sirsa parliamentary seat
सिरसा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री कमल गुप्ता, साथ में अशोक तंवर व अन्य।
सिरसा। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता विशेष रूप से शनिवार को पार्टी कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सभी विधानसभा के मुख्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। करीबन दो घंटे तक डॉ. कमल गुप्ता ने जिले के अंतर्गत आने वाली सभी विधानसभा क्षेत्रों का फीडबैक लिया। इसके उपरांत वह नागरिक अस्पताल पहुंच गए। जहां पर उन्होंने डॉ. हरबंस से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना। अस्पताल में इस दौरान सीएमओ डॉ. महेंद्र सिंह भादू व अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन



उनके दौरे के दौरान डबवाली से आदित्य चौटाला, कालांवाली से पूर्व विधायक बलकौर सिंह, ऐलनाबाद से जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग, सिरसा से प्रत्याशी अशोक तंवर आदि मौजूद रहे। कमल गुप्ता ने अलग-अलग हलके के अनुसार सभी से अलग-अलग बैठक की और मौजूदा हालात जाने। बता दें कि लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान सिरसा में बीजेपी जिलाध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। उसके अलावा आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी पहले से ही तैयारियों में जुट गई हैं। डॉ. कमल गुप्ता ने मौजूदा संगठनात्मक व्यवस्था के बारे में जानकारी ली और क्या बदलाव हो सकते हैं उनके बारे में जाना है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार चुनाव परिणाम से ठीक पहले 72 घंटे मंत्री गुप्ता का सिरसा आना और पूर्ण जानकारी लेना कई बदलावों की और इशारा कर रहा हैं। हालांकि की कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। लेकिन चर्चा हैं कि नए प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही संगठन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed