फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   double charge charging in bus stand parking

बस स्टैंड की पार्किंग में 12 घंटे बाइक खड़ी करने पर वसूल रहे दोगुना चार्ज

Sun, 16 Feb 2020 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
double charge charging in bus stand parking
रोडवेज विभाग द्वारा लगाई गई पार्किंग रेट लिस्ट। - फोटो : Sirsa
बस स्टैंड सिरसा में बनी पार्किंग में वाहनों का किराया निर्धारित रेट से ज्यादा लिया जा रहा है। रोडवेज विभाग द्वारा डिपो में लगाई गई पार्किंग फीस को पार्किंग संचालक नकारने पर तुले हुए हैं। पार्किंग संचालक द्वारा एक बाइक को 12 घंटे खड़ी करने के 20 रुपये चार्ज लिया जा रहा है। जबकि नियमानुसार 12 घंटे के दस रुपये चार्ज है। पार्किंग संचालक का कहना है कि रोडवेज विभाग ने जो रेट लिस्ट जारी की हुई है वह पुराने ठेकेदार की है।
विज्ञापन

सिरसा डिपो में बस अड्डे के पीछे निजी वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। बस अड्डे में बनी पार्किंग का अनुबंध बीते साल जुलाई 2019 में हुआ था। जब पार्किंग ठेकेदार को दी गई तो रोडवेज विभाग ने शर्तें रखी थी कि जो वाहनों से पार्किंग का पैसा लिया जाएगा, उसकी जानकारी रोडवेज महाप्रबंधक को देनी होगी तथा वही पार्किंग पैसे की सूची मुख्यालय को भी अनुबंध के दौरान देनी होती है। अनुबंध होने के बाद रोडवेज विभाग के कर्मचारियों ने पार्किंग स्थल के बाहर एक रेट लिस्ट लगाई गई है। माधोसिंघाना निवासी मोहन लाल ने बताया कि वह सुबह आठ बजे अपनी बाइक रखकर काम पर जाता था और शाम को पांच बजे वापस आता था। उसकी 20 रुपये की पर्ची काटी जाती थी। कुछ समय बाद उसने जब पूरे महीने की बात की तो संचालकों ने उसकी 400 रुपये की पर्ची काटी। मोहन लाल ने बताया कि बाहर लगी रेट लिस्ट के अनुसार पैसे बहुत ज्यादा है तो इस पर पार्किंग संचालक ने कहा कि वह पुराने ठेकेदार की रेट लिस्ट है।
विज्ञापन

रोडवेज द्वारा निर्धारित रेट लिस्ट
जिसके अनुसार साइकिल का रेट 12 घंटे के पांच रुपये, 24 घंटे के 10 रुपये, महीने के 100 रुपये, बाइक/स्कूटी का रेट 12 घंटे के 10 रुपये, 24 घंटे के 20 रुपये तथा महीने के 200 रुपये और कार के 12 घंटे के 20 रुपये, 24 घंटे के 30 रुपये तथा महीने के 400 रुपये निर्धारित किए हुए हैं। पार्किंग संचालक अपनी मर्जी के अनुसार लोगों से वाहन रखने के पैसे ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीआई में मांगी जानकारी, दी पुरानी लिस्ट
गिगोरानी के रहने वाले विजय ने जब पर्ची कटवाई तो उसे लगा कि पार्किंग की फीस गलत ली जा रही है। जिसके आधार पर विजय ने 25 दिसंबर 2019 को एक आरटीआई लगाई और जानकारी मांगी कि पार्किंग की रेट लिस्ट क्या है। लेकिन विभाग ने तीन फरवरी 2020 को इस साल की रेट लिस्ट न देकर पिछले 2018-19 के अनुबंध की लिस्ट जारी कर दी है। जिस पर विभाग ने सूची जारी करते हुए बताया कि साइकिल का रेट 16 घंटे का एक रुपया, 24 घंटे के पांच रुपये, महीने के 20 रुपये, बाइक/स्कूटी का रेट 16 घंटे के पांच रुपये, 24 घंटे के 10 रुपये तथा महीने के 100 रुपये और कार के 16 घंटे के 10 रुपये, 24 घंटे के 15 रुपये तथा महीने के 350 रुपये निर्धारित किए हुए थे। अमर उजाला की पड़ताल में पार्किंग कारिंदे ने बताया कि अगर पर्ची कटवानी है तो 20 रुपये की काटी जाएगी और अगर पूरे महीने की पर्ची कटवानी है तो 400 रुपये की पर्ची कटेगी। जब संचालक को बताया कि दूसरी ओर लगी रेट लिस्ट में तो अलग है। जिस पर पार्किंग कारिंदे ने कहा कि वह पुराने ठेकेदार की सूची है, वह रेट इस पर लागू नहीं है।

जो रेट लिस्ट लगी है वही विभाग द्वारा निर्धारित की गई है। अगर किसी चालक से पैसे ज्यादा लिए जाते हैं तो वह इसकी शिकायत दें, शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी। पुराने ठेकेदार की रेट लिस्ट हटा दी गई थी।
-रामचंद्र, बिल्डिंग क्लर्क कम इंचार्ज, रोडवेज डिपो सिरसा।

चालक को दी गई रसीद।

चालक को दी गई रसीद।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed