{"_id":"099424a75d81331fac857f3c35f40856","slug":"diwali-festival-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकादमी ने मनाई दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकादमी ने मनाई दिवाली
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द स्कालर अकादमी की ओर से रविवार को पुराना सिविल अस्पताल क्षेत्र में स्थित एक बेंक्विट में दीपावली उत्सव एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
जिसमें विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक एवं देशभक्ति पूर्ण प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता होशियारी लाल शर्मा मुख्यातिथि थे, अध्यक्षता अकादमी के निदेशक कपिल शर्मा ने की। वरिष्ठ शिक्षाविद् सुभाष शर्मा समारोह में विशिष्ट अतिथि थे।
विज्ञापन
अकादमी की ओर से संदीप डाबला व गुंजन भारद्वाज ने अतिथियों का स्वागत किया और अकादमी की ओर से चलाई जा रही शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
विज्ञापन
इस अवसर पर अकादमी के 15 विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में विनोद यादव, अशोक स्वामी, राजकुमार, अखिलेश दूबे, अरुण कुमार, करतार सिंह कासनिया, बिशम्बर शर्मा, सांवरमल शर्मा, श्याम लाल सैनी, ज्योति, ललिता आदि उपस्थित थे।